पंजाब के पच्चीस वें मुख्यमंत्री के रूप में आप के भगवंत मान सिंह ने ली शपथ

विधानसभा चुनाव 2022 पंजाब के पच्चीस वें मुख्यमंत्री के रूप में आप के भगवंत मान सिंह ने ली शपथ
हाईलाइट
  • सिद्धू चन्नी अमरिंदर को भी भेजा निमंत्रण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पांच विधानसभा चुनावों के नतीजों में  आम आदमी पार्टी के  भगवंत मान सिंह पंजाब के 25 वें मुख्यमंत्री के रूप में  शपथ ली। आप में पहली बार पंजाब में एक ऐतिहासिक जीत हासिल की जिसने सभी राजनीतिज्ञों को चौका दिया था।  शपथ समारोह बुधवार  दोपहर 11.30 बजे नवांशहर के गांव खटकड़कलां में  शुरू हुआ। राज्यपाल बनबारी लाल पुरोहित मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। नई उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में आज पूरा पंजाब इकठ्ठा होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा। उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए मैं भी शहीद भगत सिंह के पैतृक गाँव खटकड़ कलाँ के लिए रवाना हो गया हूँ।

 शपथ ग्रहण समारोह से पहले भगवंत मान ने एक वीडियो जारी कर लोगों को आमंत्रित किया है। और समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। 

सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है। शहीद भगत सिंह और बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां में शपथ लेगा। शहीद भगत सिंह जी की सोच पर पहरा देने के लिए मैं उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो रहा हूं।

कार्यक्रम में आप के संयोजक और  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े राजनेता मौजूद रहेंगे। समारोह में  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ कई अन्य राज्यों के सीएम को भी आमंत्रित किया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भी निमंत्रण भेजा गया है। समारोह में हास्य अभिनेता कपिल शर्मा और राजू श्रीवास्तव के भी पहुंचने की उम्मीद है।

 

Created On :   16 March 2022 4:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story