CAA: भारत के लिए दिल पर गोली खाने को तैयार हूं- ओवैसी

Asaduddin owaisi narendra modi amit shah mard e mujahid paper gun shot caa
CAA: भारत के लिए दिल पर गोली खाने को तैयार हूं- ओवैसी
CAA: भारत के लिए दिल पर गोली खाने को तैयार हूं- ओवैसी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह और मुस्लिम समुदाय (Muslim community) अपनी नागरिकता साबित करने के लिए कोई कागज का टुकड़ा नहीं दिखाएंगे। कागज दिखाने की बात आई तो वह गोली खाने के लिए अपना सीना दिखाएंगे। 

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जो मोदी-शाह के खिलाफ आवाज उठाएगा वो सही मायने में मर्द-ए-मुजाहिद (Mard-e-Mujahid) कहलाएगा। मैं वतन में रहूंगा, कागज नहीं दिखाऊंगा। कागज अगर दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाएंगे कि मार गोली। मार दिल पर गोली मार क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है। 

 CAA Protest : पश्चिम बंगाल में प्रदर्शनकारियों ने बम फेंका, डेप्‍युटी पुलिस कमिश्‍नर घायल

अकबरुद्दीन ओवैसी ने की सीएम राव से मुलाकात
अकबरुद्दीन ओवैसी (Akbaruddin Owaisi) ने रविवार को तेलंगाना मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K. Chandrashekar Rao)से मुलाकात की। उन्होंने राव से पुराने हैदराबाद शहर में स्थित सिंहवाहिनी महाकाली मंदिर का विस्तार करवाने का अनुरोध किया। अकबरुद्दीन ने कहा कि इस मंदिर मे हर वर्ष बोनालु (Bonalu) का आयोजन होता है, जो लाल दरवाजा बोनालु के रूप में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि लाल दरवाजा महाकाली मंदिर कई साल पुराना है। बोनालु पर्व के समय लाखों लोग इस मंदिर में पूजा करने आते हैं, लेकिन मंदिर परिसर का दायरा सिर्फ 100 वर्ग यार्ड है। कम जगह होने से लाखों श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। 


 

Created On :   10 Feb 2020 4:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story