फूलन देवी के नाम पर NDA में बड़ी फूट, यूपी चुनाव में योगी भुगतेंगे खामियाजा?

Clash over Phoolan Devi with Yogi, Mukesh Sahnis party will contest all the seats in UP
फूलन देवी के नाम पर NDA में बड़ी फूट, यूपी चुनाव में योगी भुगतेंगे खामियाजा?
जो फूलन से टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा फूलन देवी के नाम पर NDA में बड़ी फूट, यूपी चुनाव में योगी भुगतेंगे खामियाजा?

डिजिटल डेस्क, पटना। खबर पटना से उठी है पर इसका सीधा असर उत्तरप्रदेश की राजनीति पर पड़ने वाला है। हालात यहां तक हो सकते हैं कि यूपी और बिहार दोनों ही प्रदेशों में बीजेपी के गठबंधन वाले एलायंस NDA में फूट पड़ जाए। मामला पूर्व दस्यू सुंदरी फूलनदेवी की मूर्ति से जुड़ा है। जो यूपी में जगह जगह लगनी थी। पर योगी सरकार के अफसरों ने ऐसा होने नहीं दिया। जिसकी आंच बिहार में एनडीए गठबंधन पर तो दिखाई देने लगी है। पर गठबंधन में बंधी विकासशील इंसान पार्टी  बहुत जल्द यूपी में योगी के खिलाफ मोर्चा खोल सकती है। 

बिहार में नीतीश सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश के विधानसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। उन्होंने यह ऐलान करते हुए कहा कि हम 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे। मुकेश सहनी यूपी में फूलन देवी की मूर्ती ना लगाने देने पर योगी सरकार से नाराज हैं। मुकेश सहनी की पार्टी बिहार में एनडीए नेतृत्व की मौजूदा सरकार का हिस्सा है। मुकेश सहनी निषाद समुदाय से आते हैं और अब इसी समुदाय के वोट भुनाने की कोशिश में हैं। 

फूलन की मूर्ति, योगी से नाराजगी

मुकेश सहनी ने योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ नहीं चाहते हैं कि फूलन देवी की मूर्ती उत्तर प्रदेश में लगे। उन्होंने आगे कहा कि योगी जी की सरकार है, वो जो चाहें कर सकते हैं। 25 जुलाई को लॉ एण्ड ऑर्डर के नाम पर पुलिस प्रसाशन ने जो किया, वो निषादों का अपमान था। हम प्रशासन का सम्मान करते हैं, इसीलिए उन्होंने जो कहा हमने माना है। अब हम दूसरी रणनीति पर काम करेंगे। फूलन देवी निषादों के दिल में रहती हैं।

फूलन के बहाने 165 सीटों पर नजर

मुकेश सहनी ने तेवर दिखाते हुए भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया कि, “हम उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। लेकिन हमारी पार्टी विशेष रूप से 165 सीटों को देख कर तैयारी करने जा रही है। हमको सपा और बसपा से एक प्रतिशत भी चुनौती नहीं है। निषाद वोट हमारा है और जो लोग फूलन देवी को मानने वाले हैं और अगर मैं भी फूलन देवी को मान रहा हूं तो वो लोग दूसरे को वोट क्यों देंगे।"

उन्होंने एक बड़ी घोषणा कर कहा कि अब उत्तर प्रदेश में फूलन देवी की 50 हजार प्रतिमाएं, पांच लाख लॉकेट और दस लाख कैलेंडर अगले सौ दिनों में चरणबद्ध तरीके से घर-घर तक पहुंचाएंगे। पार्टी की वेबसाइट www.vipparty.in पर आम लोगों के लिए फूलन देवी की प्रतिमा फ्री ऑर्डर करने की सुविधा दी गई है। कोई कहीं से भी बुक कर इसे अपने घर तक मंगा सकता है।

यूपी की राजनीति और फूलन 

25 जुलाई को फूलन देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने यूपी के अलग-अलग जिलों में फूलन देवी की मूर्ति का अनावरण करने की योजना बनाई थी। मुकेश सहनी यूपी के भदोही जिले में लगने वाली मूर्ति के अनावरण के लिए आने वाले थे। लेकिन पुलिस ने ना सिर्फ मूर्ति जब्त कर ली, बल्कि मुकेश सहनी को वाराणसी स्थित एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया। साथ ही बाकी जिलों में पहुंचाई गई मूर्तियों को भी जब्त कर लिया गया। अगले साल यूपी में चुनाव हैं। VIP के अध्यक्ष मुकेश सहनी निषाद जाति से आते हैं। फूलन देवी भी इसी जाति की थीं। दरअसल यूपी में 12 फीसदी आबादी मल्लाह, केवट और निषाद जाति की है और इनका असर गोरखपुर, देवरिया, महारागंज, जौनपुर, संतकबीर नगर, बलिया, भदौही और वाराणसी समेत यूपी के 16 जिलों में है। इन्ही 12 फीसदी वोटों को गोलबंद करने के लिए मुकेश सहनी फूलनदेवी का सहारा ले रहे हैं।  

Created On :   11 Aug 2021 7:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story