बिहार में करीबी मुकाबला, राजग पर महागठबंधन की मामूली बढ़त

Close contest in Bihar, minor alliance lead over NDA
बिहार में करीबी मुकाबला, राजग पर महागठबंधन की मामूली बढ़त
बिहार में करीबी मुकाबला, राजग पर महागठबंधन की मामूली बढ़त
हाईलाइट
  • बिहार में करीबी मुकाबला
  • राजग पर महागठबंधन की मामूली बढ़त

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन और प्रदेश में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच जीत को लेकर काफी करीबी लड़ाई है। आईएएनएस-सीवोटर एक्जिट पोल में ऐसी संभावना बनती दिख रही है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 104 से 128 सीटें मिलेंगी।

बिहार विधानसभा में 243 सीटों में से बहुमत के लिए 122 सीटें जीतना जरूरी है।

एक्जिट पोल में महागठबंधन की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को 81 से 89 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस 21 से 29 सीटें जीत सकती है।

एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) एक से तीन सीटें जीत सकती है, जबकि भाकपा (माले) पांच से सात सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।

एग्जिट पोल के मुताबिक, राजग की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 66 से 74 सीटें जीत सकती है, जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी जनता दल-युनाइटेड (जदयू) को 38 से 46 सीटों मिलने की संभावना है। एक्जिट पोल के अनुमानों से पता चल रहा है कि 2015 के विधानसभा चुनावों की अपेक्षा पार्टी को इस बार काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

राजग की सहयोगी हम को कोई भी सीट नहीं मिलने की संभावना है, जबकि उसकी एक अन्य सहयोगी वीआईपी को चार सीटें मिलने का अनुमान है।

एग्जिट पोल ने भी भविष्यवाणी की है कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा), जिसने चुनाव में अकेले जाने का फैसला किया था, वह महज एक से तीन सीटों पर सिमट सकती है। लोजपा ने राजग के साथ गठबंधन में मिलकर 2015 विधानसभा चुनाव लड़ा था।

एग्जिट पोल ने यह भी भविष्यवाणी की कि अन्य दल और निर्दलीय उम्मीदवार चार से आठ सीटें जीतने में कामयाब हो सकते हैं।

बिहार में शनिवार को शाम छह बजे तीसरे और अंतिम चरण का मतदान संपन्न हुआ। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को हुआ था, जबकि दूसरा चरण तीन नवंबर को हुआ था। मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

राजद ने 2015 के विधानसभा चुनावों में 80 सीटें जीती थीं, जबकि जदयू ने 71 सीटें जीती थीं। भाजपा ने उस चुनाव में 53 सीटें जीती थीं और लोजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी।

एकेके/एएनएम

Created On :   7 Nov 2020 5:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story