सीएम धामी ने तिरंगा रैली को दिखाई हरी झंडी, गूंजे भारत माता के जयकारे

CM Dhami flagged off the tricolor rally, chanted Bharat Matas cheers
सीएम धामी ने तिरंगा रैली को दिखाई हरी झंडी, गूंजे भारत माता के जयकारे
आजादी का अमृत महोत्सव सीएम धामी ने तिरंगा रैली को दिखाई हरी झंडी, गूंजे भारत माता के जयकारे
हाईलाइट
  • आजादी का अमृत महोत्सव

डिजिटल डेस्क,  देहरादून। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। पूरे देश के साथ उत्तराखंड में भी यह महोत्सव मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून के गांधी पार्क में हर घर तिरंगा रैली में शिरकत की। इस मौके पर सीएम धामी ने सभी लोगों से घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान 20 लाख परिवारों तक जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं और बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। हम आजादी का अमृत महोत्वस मनाने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की।

इस दौरान सीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा लगाने से पूरे प्रदेश में देशभक्ति का संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। सीएम ने कहा कि यह समय हमारे वीरों को याद करने का है, जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया है। भारत आज दुनिया में एक सशक्त भारत बनकर उभरा है, आने वाले 25 साल भारत नव निर्माण के साथ बुलंदियों तक पहुंचेगा।

रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, डीजीपी अशोक कुमार, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा कार्यक्रम मना रही है। बीजेपी 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करेगी। बीजेपी इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी का लक्ष्य देश में 20 करोड़ से अधिक परिवारों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य है।

 

आईएएनएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   9 Aug 2022 9:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story