कांग्रेस मुखिया सोनिया गांधी की बिगडी तबीयत, कोरोना के चलते गंगा राम अस्पताल में भर्ती

Congress chief Sonia Gandhis health deteriorated, Ganga Ram admitted to hospital due to corona
कांग्रेस मुखिया सोनिया गांधी की बिगडी तबीयत, कोरोना के चलते गंगा राम अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली कांग्रेस मुखिया सोनिया गांधी की बिगडी तबीयत, कोरोना के चलते गंगा राम अस्पताल में भर्ती
हाईलाइट
  • कोरोना संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गंगा राम अस्पताल में भर्ती। सोनिया गांधी की तबीयत कोविड की वजह से बिगड़ी है। कोरोना संबंधित समस्याओं के चलते  आज उन्हें गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

आपको बता दें इसी महीने के शुरूआत में ही सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित हुई थी। साथ ही कल शनिवार को ही ईडी ने सोनिया गांधी को पेश होने के लिए नया समन जारी किया जिसमें उन्हें 23 जून को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर में उपस्थित होने को कहा था।  नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष  सोनिया गाँधी और उनके बेटे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी ने समन भेजा था। इसके विरोध में कांग्रेस आज पूरे देश में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। 

एक ट्वीट से जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण आज गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  सुरेजवाला ने आगे कहा है कि उनकी हालत स्थिर है, और उन्हें अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाएगा। सुरजेवाला के ट्वीट ने कांगेस ने भी रिट्वीट किया है।

 

Created On :   12 Jun 2022 9:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story