दादर और नागर हवेली के सांसद मोहन डेलकर मृत पाए गए, मुंबई के होटल में मिला शव

Dadra and Nagar Haveli MP Mohan Delkar found dead at hotel in Mumbais Marine Drive
दादर और नागर हवेली के सांसद मोहन डेलकर मृत पाए गए, मुंबई के होटल में मिला शव
दादर और नागर हवेली के सांसद मोहन डेलकर मृत पाए गए, मुंबई के होटल में मिला शव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दादर और नागर हवेली के सात बार के सांसद मोहन डेलकर को मुंबई के मरीन ड्राइव के एक होटल में मृत पाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दादरा और नगर हवेली से लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव में स्थित होटल सी ग्रीन में शव मिला है। उनके कमरे से गुजराती में लिखा छह पेज का एक सुसाइड नोट मिला है। सूत्रों के मुताबिक इसमें उन्होंने दादरा नगर हवेली के प्रशासकों और अधिकारियों पर अपनी बात की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। 58 साल के डेलकर सात बार दादरा और नगर हवेली से सांसद चुने गए हैं। फिलहाल वे निर्दलीय सांसद थे।  

सुसाईट नोट में अधिकारियों पर लगाया आरोप 

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी चैतन्य एस ने बताया कि आशंका है कि सांसद मोहन डेलकर ने आत्महत्या की है। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। मौत की वजह जानने के लिए शव पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डेलकर बीती रात होटल में आए थे। उनका ड्राइवर बगल के कमरे में रुका हुआ था। सोमवार को उसने कई बार डेलकर से संपर्क करने की कोशिश की दरवाजा खटखटाया लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं आया। होटल कर्मचारियों ने संपर्क करने के बाद दोपहर दो बजे के करीब कमरा खोला तो ड्राइवर अंदर गया जहां डेलकर फांसी के फंदे से लटके मिले। मरीन ड्राइव पुलिस ने एडीआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

मोहन डेलकर संसद के एक इंडिपेंडेंट मेंबर थे। डेलकर ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ दी थी। पिछले साल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक के बाद मोहन डेलकर ने दादरा और नगर हवेली में स्थानीय चुनाव के लिए जेडीयू के साथ गठबंधन किया था। 58 साल के डेलकर 1989 में पहली बार इस संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने ट्रेड यूनियन नेता के तौर पर थी। वे कांग्रेस और बीजेपी के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ चुके थे। बाद में उन्होंने भारतीय नवशक्ति पार्टी (बीएनपी) का गठन किया था। मोहन डेलकर तीन बार लोकसभा का चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे।

सांसद डेलकर के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ने जताया दुख

उधर नई दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दादरा और नगर हवेली से लोकसभा सांसद मोहनभाई डेलकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बिरला ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘दादरा और नगर हवेली के सांसद डेलकर के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें’। निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर सोमवार को मुंबई के होटल सी ग्रीन में मृत मिले हैं। शुरूआती जांच में ये खुदकुशी का मामला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक डेलकर फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दी है। 

Created On :   22 Feb 2021 10:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story