राज्यपाल मंगु भाई पटेल पर दिग्विजय सिंह का हमला

Digvijay Singhs attack on Governor Mangubhai Patel
राज्यपाल मंगु भाई पटेल पर दिग्विजय सिंह का हमला
मध्य प्रदेश राज्यपाल मंगु भाई पटेल पर दिग्विजय सिंह का हमला

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने राज्यपाल मंगु भाई पटेल के खिलाफ हमलावर रुख अपना रखा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधवार को राज्यपाल पर निशाना साधते हुए सवाल किया है कि क्या राज्यपाल किसी पार्टी के प्रचारक के रुप में काम कर सकता है? राज्यपाल पटेल की एक तस्वीर साझा करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता विजेंद्र शुक्ला नामक व्यक्ति ने ट्वीट कर लिखा है, राज्यपाल महोदय तो खुद भाजपा का दुपटटा पहने घूम रहे है, उनसे आदिवासी क्या इंसाफ की उम्मीद करे?

विजेंद्र शुक्ला के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा, क्या राज्यपाल किसी एक पार्टी के प्रचारक के रूप में कार्य कर सकता है? क्या ऐसे राज्यपाल महोदय से विपक्ष कोई उम्मीद कर सकता है? ज्ञात हो कि इससे पहले मंगलवार को देवास के नेमावर में हुए सामूहिक नरसंहार के पीड़ित परिवार की इकलौती बेटी भारती न्याय यात्रा लेकर भोपाल पहुॅची थी और कांग्रेस नेता उसके समर्थन में आगे आए थे।

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को राजभवन जाने से रेाका गया था, जिस पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने राज्यपाल पर टिप्पणी की थी। इस पर भाजपा ने पलटवर भी किया था। अब दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल पर सवाल उठाते हुए हमला बोला है।

(आईएएनएस)

Created On :   12 Jan 2022 7:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story