महागठबंधन ने किया भाजपा का घेराव ,सीएम नीतीश बोलें- कितना भी घूम लीजिए 100 सीट भी जीतना है कठिन

Grand alliance encircles BJP, Lalu says – BJP is the mask of RSS
महागठबंधन ने किया भाजपा का घेराव ,सीएम नीतीश बोलें- कितना भी घूम लीजिए 100 सीट भी जीतना है कठिन
महागठबंधन का हठ महागठबंधन ने किया भाजपा का घेराव ,सीएम नीतीश बोलें- कितना भी घूम लीजिए 100 सीट भी जीतना है कठिन

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजनीति में महागठबंधन की सरकार इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। आज यह महागठबंधन पूर्णिया जिले में एक बड़ी रैली को संबोधित किया। जिसे साल 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। इस रैली में लालू यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ कर भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश टूटने के कगार पर है, हमें देश और संविधान को बचाना है। भाजपा आरएसएस का मुखौटा है। पूरे महागठबंधन को एकजुट होकर देश को बचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि, साल 2024 में भाजपा को पूरी तरह सफाया होना तय है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा 100 सीटें पर भी जीत दर्ज नहीं कर पाएंगी। सभी दलों को एक साथ आना होगा।

तेजस्वी ने बोला हमला

महागठबंधन की इस रैली में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, मंत्री तेजप्रताब यादव समेत कई बड़े नेता मंच पर स्थित रहें। तेजस्वी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, देश में भाजपा नफरत का माहौल बना रही है। देश की जनता से कहना चाहता हूं कि सारे एकजुट होकर भाजपा से लड़े और साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उसे हाराएं। अपने पिता का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने आगे कहा कि लालू यादव विषम परिस्थितियों से नहीं घबराएं और डट कर सामना किया। हम नीतीश जी को बता देना चाहते हैं कि हम आपके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। तेजस्वी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए आगे कहा कि बिहार के लोग बिकाऊ नहीं टिकाऊ हैं, एक बिहारी सब पर भारी है।

भाजपा पर टूट पड़े सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पुराने साथी बीजेपी पर जमकर बरसे हैं। उन्होंने रैली से केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य को किसी भी प्रकार का कोई भी फंड नहीं मिला। बिहार के विकास के लिए कुछ नहीं किया बल्कि प्रदेश के विकास के लिए हम काम कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए आगे कहा कि भाजपा आमचुनाव में महज 100 सीटों पर सिमट जाएंगी। अब कांग्रेस को तय करना है कि वह साथ आएगी या नहीं। भारतीय जनता पार्टी को छोड़ने पर सभी दलों ने मुझे धन्यवाद दिया था। अब उन्हीं दलों को तय करना है कि वो कब साथ आ रहे हैं।

रैली में हुई नारेबाजी

सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में आगे कहा कि एआईएमआईम भाजपा से मिली हुई है। आप लोग इधर-उधर मत कीजिए, वह बांटने का काम कर रहे हैं। आपकी एकजुटता ही उन्हें हराने काम करेगी। वहीं भाषण देते समय नीतीश की रैली में शिक्षक अभ्यथियों ने बहाली का मुद्दा उठाते हुए खूब नारेबाजी की। इसी बीच मुख्यमंत्री इन तमाम लोगों पर भड़कते हुए कहा कि क्या आपको पता है कि प्रदेश में कितने शिक्षकों की भर्ती हुई है और कितनों की बाकी है, चिंता मत करो बड़ी संख्या में शिक्षकों की बहाली होगी।


 

Created On :   25 Feb 2023 8:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story