गृहमंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर पत्नी संग फहराया तिरंगा

Home Minister Amit Shah hoisted the tricolor at his residence with his wife
गृहमंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर पत्नी संग फहराया तिरंगा
नई दिल्ली गृहमंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर पत्नी संग फहराया तिरंगा
हाईलाइट
  • हर घर तिरंगा अभियान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुबह अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ अपने घर पर तिरंगा फहराया।

देश में आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 13 से लेकर 15 अगस्त तक चलेगा, जिसमें सभी से अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की गई है। इसी मौके पर आज अमित शाह ने अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ मिलकर अपने आवास पर तिरंगा फहराया। अमित शाह ने एक दिन पहले ही इसकी सूचना दे दी थी कि वह अपने आवास पर सुबह तिरंगा फहराकर अभियान की शुरुआत करेंगे।

गौरतलब है कि देश इस साल आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक सभी लोग अपने अपने घरों में तिरंगा लगाएं।

हर घर तिरंगा अभियान को हर जगह समर्थन मिल रहा है। देश के अर्धसैनिक बल भी कई दिनों से लगातार तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। इनमें सीमा सुरक्षा बल, आईटीबीपी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं।

 

आईएएनएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   13 Aug 2022 6:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story