हरियाणा में उदयभान के हाथों कांग्रेस की कमान, चार नए कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त

In Haryana, the command of Congress in the hands of Udaybhan, also appointed four new working presidents
हरियाणा में उदयभान के हाथों कांग्रेस की कमान, चार नए कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त
हरियाणा हरियाणा में उदयभान के हाथों कांग्रेस की कमान, चार नए कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त
हाईलाइट
  • उदयभान के हाथ हरियाणा कांग्रेस की बागडोर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस में नया फेरबदल हो गया है। कांग्रेस ने हरियाणा के होडल से पूर्व विधायक उदयभान को हरियाणा कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। पिछले हफ्ते ही हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने इस्तीफा दिया था। सैलजा के इस्तीफे के पीछे की वजह हुड्डा के बीच चली आ रही खींचतान बताई जा रही है। पार्टी ने इसके साथ ही  श्रुति चौधरी, रामकिशन गुर्जर, जितेंद्र भारद्वाज व सुरेश गुप्ता  चार को  कार्यकारी अध्यक्ष  नियुक्त किया गया हैं।   आपको बता दें उदयभान हरियाणा के होडल से विधायक रहे हैं। उनके पिता गया राम भी विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखकर बदलाव किया है। हालांकि कांग्रेस ने एक दलित चेहरा को हटाकर दूसरा दलित चेहरा चुनावों में फिट किया है। 

                                                             
जानकारी के अनुसार कुमारी सैलजा पिछले हफ्ते ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिली थीं और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा था। जिसके बाद सोनिया गांधी ने कुमारी सैलजा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उदयभान को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 


 

Created On :   27 April 2022 10:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story