जगदानंद सिंह ने राम मंदिर और राम जन्मभूमि पर दिया विवादित बयान, कहा- आरएसएस के राम जहां चाहें वहां रहेंगे, बीजेपी ने किया पलटवार

Jagdanand Singhs controversial statement on Ram Mandir and Ram Janmabhoomi
जगदानंद सिंह ने राम मंदिर और राम जन्मभूमि पर दिया विवादित बयान, कहा- आरएसएस के राम जहां चाहें वहां रहेंगे, बीजेपी ने किया पलटवार
बयान पर पलटवार जगदानंद सिंह ने राम मंदिर और राम जन्मभूमि पर दिया विवादित बयान, कहा- आरएसएस के राम जहां चाहें वहां रहेंगे, बीजेपी ने किया पलटवार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह अपने विवादित बयान में फंसते चले जा रहे है। उन्होंने राम मंदिर और राम जन्मभूमि को लेकर बड़ा बयान दिया है। आरजेडी नेता कहा है कि नफरत की जमीन पर राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने आगे कहा, हम 'हे राम' वाले हैं, 'जय श्रीराम' वाले नहीं। हमारे हृदय में राम बसे हुए हैं। न कि पत्थरों की चारदीवारी के अंदर अलीशान मंदिरों में। आरजेडी वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम न तो अयोध्या में हैं और ना ही श्रीलंका में है। बल्कि, आज भी राम शबरी की कुटिया में निवास करते हैं। उनका यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि अगले साल 1 जनवरी को राम मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा।  

जगदानंद सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका यह बयान बेहद हैरान करने वाला है। 

जगदानंद सिंह ने कही ये बातें

इसके अलावा जगदानंद सिंह ने अमित शाह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि अब श्री राम को लोगों के दिलों से हटाकर मंदिरों में जगह दी जा रही है। उन्होंने गृहमंत्री से सवाल किया कि, क्या श्री राम लोगों के दिलों से भाग जाएंगे? भारत के कण-कण में अब राम निवास करते हैं। आरएसएस के राम जहां चाहें वहां रहेंगे। जिसके बाद उन्होंने आगे कहा कि भारत के राम को कभी भी लोगों से छीनकर कैद नहीं किया जा सकता। हम लोग हे राम वाले हैं, जय श्रीराम वाले नहीं।

जगदानंद सिंह यही नहीं रूके उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण नफरत वाली जमीन पर हो रहा है। अब देश में इंसानियत काफी कम बची है। अब कुछ ही लोगों के दिलों में राम निवास करते हैं। जबकि हमारे देश में ऐसा माना जाता था कि सब के दिल में प्रभु श्री राम रहते हैं। पहले सभी लोग राममय और कृष्णमय हुआ करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। 

यह वोट बैंक की राजनीति है- शहजाद पूनावाला

जिसके बाद बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने उनके इस बयान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जगदानंद सिंह का यह बयान काफी चौंकाने वाला है। आरेजडी के प्रदेश अध्यक्ष ने राम जन्मभूमि को नफरत की जमीन बताया है। पूनावाला ने जगदानंद सिंह के बयान पर उन्हें घेरते हुए कहा कि इससे पहले भी उन्होंने पीएफआई पर बैन के दौरान हिंदुओं को निशाना बनाते हुए विवादास्पद टिप्पणी की थी। वे हिंदू आस्था पर चोट करने से कभी नहीं चूकते हैं। यह वोट बैंक की राजनीति है। ये कोई संयोग नहीं है, बल्कि यह वोट बैंक का प्रयोग है। 

Created On :   7 Jan 2023 9:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story