- भारत में एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका, 447 में दिखा वैक्सीन का साइड इफेक्ट
- गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के खिलाफ अर्ज़ी पर SC में सोमवार को सुनवाई
- ममता के गढ़ में उतरेगी शिवसेना, विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान किया
- कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- सरकार के लिए सस्ता, जनता के लिए महंगा टीका
- जी-7 समिट में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, यूके के पीएम ने भेजा न्योता
झारखंड : चुनाव के पहले नेताओं के लिए ट्विटर, फेसबुक बना अखाड़ा

रांची, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां सभी राजनीतिक दल अपनी अंतिम तैयारी में जुटे हैं, वहीं कई दलों के नेता अचानक सोशल साइटों पर सक्रिय हो गए हैं।
ये नेता अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट से एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं, जबकि सत्ता पक्ष के कई नेता सरकार की विकास योजनाओं की सफलता का बखान कर मतदाताओं को आकर्षित करने के प्रयास मे अभी से जुटे हुए हैं।
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ऐसे तो मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही ट्विटर और फेसबुक पर सक्रिय रहे हैं, परंतु हाल के दिनों में वह और ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री दास के ट्विटर पर 3.03 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं, जबकि फेसबुक पर उनको 4.33 लाख लोग पंसद करते हैं।
दास इन दिनों ट्विटर पर प्रतिदिन 15 से अधिक ट्वीट करते हैं, जिसमें सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के साथ-साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा वह अपने कार्यक्रमों की भी इसमें चर्चा करते हैं।
प्रदेश भाजपा के ट्विटर खाते से भी सरकार की योजनाओं की जानकारी ट्वीट कर लोगों को दी जा रही है। पार्टी के कई नेता भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और वे अपने अकाउंट से विपक्षियों पर निशाना साध रहे हैं।
झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा भी ट्विटर का खुलकर इस्तेमाल कर रही है। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी इन दिनों ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से अपनी बात कह रहे हैं।
सोरेन के ट्विटर पर 24 हजार ही फॉलोवर हैं, परंतु उनको फेसबुक पर 1़15 लाख लोग पसंद करते हैं। वे भी इन दिनों सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और प्रतिदिन इसे अपडेट करते हैं। इस दौरान वह सरकार की नाकामियों को भी इस माध्यम से लोगों के बीच उठा रहे हैं।
झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी फेसबुक और ट्विटर का इस्तेमाल विरोधियों पर निशाना साधने और अपनी बातों को जनता तक पहुंचाने के लिए कर रहे हैं। मरांडी के फेसबुक पर 93 हजार 853 फालोवर हैं, जबकि ट्विटर पर इनके फॉलोवरों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। मरांडी अपने इन अकाउंटों से पार्टी की नीतियों और योजनाओं से भी लोगों को रूबरू करा रहे हैं।
राजग में शामिल ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के प्रमुख और पूर्व मंत्री सुदेश महतो को भी फेसबुक अकाउंट पर एक लाख 29 हजार लोग फालो कर रहे हैं। महतो भी अपनी पार्टी के रणनीति को सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाने में जुटे हैं।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, सुखदेव भगत सहित कई कांग्रेसी नेता भी इन दिनों सोशल मीडिया पर सक्रिय देखे जा रहे हैं।
इस संदर्भ में झामुमो के मनोज पांडेय कहते हैं कि सोशल मीडिया लोगों तक पहुंचने का आज सबसे आसान तरीका बना हुआ है, यही कारण है कि सभी नेता इस पर सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि आज अधिकांश लोग फेसबुक और ट्विटर का उपयोग करते हैं, जो अनमने से भी नेताओं का संदेश देख या पढ़ ले रहे हैं।
बहरहाल, झारखंड में सोशल मीडिया पर नेताओं की सक्रियता देखकर यह तय है कि जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आएगा, वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोपों की संख्या बढ़ेगी।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।