मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज ने इन शब्दों के जरिए राहुल गांधी पर साधा निशाना

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नई दिल्ली मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज ने इन शब्दों के जरिए राहुल गांधी पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। राहुल गांधी के बयानों को लेकर उन्हें चौतरफा घेरने में लगी भाजपा ने अब मध्य प्रदेश के अपने मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान को आगे किया है। शिवराज सिंह चौहान ने लंदन में राहुल गांधी द्वारा दिए बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि राहुल गांधी मेच्योर नहीं हैं, वे एक अपरिपक्व नेता हैं जिन्हें कांग्रेस का नेतृत्व जबरन राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुला है। चौहान ने कांग्रेस नेता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनसे ज्यादा समझदार तो भाजपा का बूथ कार्यकर्ता है। राहुल पर सदन से अनुपस्थित रहने और राष्ट्रद्रोह का आरोप लगाते हुए उन्होंने आगे कहा कि राहुल संसद में बोलने के समय विदेश चले जाते हैं। विदेश में देश का अपमान करना, देश की आलोचना करना क्या राष्ट्रद्रोह नहीं है ?

उन्होंने हाल ही में राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोले गए शब्दों के लिए भी कांग्रेस सांसद की आलोचना करते हुए कहा कि, आश्चर्य की बात है कि राहुल बाबा यह बोल रहे हैं कि दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं। दुर्भाग्य से सांसद होने का क्या मतलब है ? क्या यह संसद का अपमान नहीं है ? संसद में भेजने वाली जनता का अपमान नहीं है ? क्या यह भारत के लोकतंत्र का अपमान नहीं है ? शिवराज ने आगे कहा कि, राहुल गांधी ने लोकतंत्र के पवित्र मंदिर का अपमान किया है। उन्होंने भारत के संविधान का अपमान किया है। उन्होंने जनता की आस्था और विश्वास पर चोट की है। अजीब नेता हैं ये जब संसद में बोलना चाहिए तो विदेश भाग जाते हैं, कई बार बिना बताए भी गायब हो जाते हैं। वो विदेश में जाकर देश की आलोचना करते हैं। प्रधानमंत्री के विरोध में ऐसे अंधे हो गए कि देश का विरोध करते हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने गृह राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधते हुए पूछा कि इन दोनों नेताओं को यह बताना चाहिए कि क्या वे राहुल गांधी के इन बयानों से सहमत हैं? भाजपा ने यह साफ कर दिया है कि जब तक राहुल गांधी अपने बयानों के लिए माफी नहीं मांगते है तब तक उनका यह अभियान देश भर में जारी रहेगा।

 

 (आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   18 March 2023 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story