दिल्ली MCD की बैठक में जमकर हुई मार धाड़, एक दूसरे के बाल तक नोचने से बाज नहीं आए पार्षद, लात घूंसे के बाद लगाई एक-दूसरे पर आरोप

Mayor of Delhi was attacked, BJP councilors were accused of this
दिल्ली MCD की बैठक में जमकर हुई मार धाड़, एक दूसरे के बाल तक नोचने से बाज नहीं आए पार्षद, लात घूंसे के बाद लगाई एक-दूसरे पर आरोप
भाजपा बनाम आप दिल्ली MCD की बैठक में जमकर हुई मार धाड़, एक दूसरे के बाल तक नोचने से बाज नहीं आए पार्षद, लात घूंसे के बाद लगाई एक-दूसरे पर आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  दिल्ली नगर निगम के सदन में जमकर लात घूंसे चले हैं। आप पार्षदों और भाजपा पार्षदों के बीच कई दिनों से खींचतान मची हुई है। जिसका असर सदन की कार्यवाही पर भी नजर आया। इससे पहले बीते बुधवार को भी सदन में खूब हंगामे हुए थे। जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। अब एक बार फिर दोनों पार्टियों के पार्षदों ने सदन में हंगामा कर दिया है। इस हमले की शिकार दिल्ली के नई मेयर शैलेजा ऑबरॉय भी बनीं। बात इस हद तक पहुंच गई दोनों पार्टियों के पार्षदों ने एक दूसरे के बाल तक नोच डाले। निगम की स्टेंडिंग कमेटी के चुनाव के लिए वोटिंग जारी थी। उसी बीच सदन में हंगामा हो गया।

आप का भाजपा पर हमला

इस पूरे मामले पर आप की विधायक आतिशी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हार पच नहीं रही है। अपनी गुंडागर्दी बंद कर दीजिए। भाजपा के पार्षदों ने हमारे मेयर पर बड़ी कायरता से हमला किया है। मैं हाथ जोड़ कर भाजपा वालों से कहना चाहती हूं कि आप सदन में इस तरह ना करें, गुंडागर्दी छोड़ जनादेश का पालन करें।

भाजपा ने लगाया आप पर आरोप

वहीं भाजपा ने भी आप पर आरोप लगाए हैं। भाजपा के पार्षदों ने दावा किया है कि सबसे पहले आप की ओर से शुरूआत हुई। जिसके बाद हमने जवाबी कार्रवाई की।

अरविंद केजरिवाल ठहराया जिम्मेदार

भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश खुराना ने इस पूरे मामले को लेकर सीएम अरविंद केजरिवाल को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने एएनआई से बातचीत में कहा कि "यह गुंडागर्दी नहीं तो क्या है। चुनाव आयोग के अधिकारी चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद भी नहीं माने। वह अयोग्य मतदान को योग्य बातने के बाद भी नहीं माने। चुनाव में 3-3 उम्मीदवार भाजपा और आप के जीते। अरविंद केजरीवाल के कहने पर वह गुंडागर्दी कर रहे हैं। हम कोर्ट जाएंगे।"

कल भी काटा था जम कर बवाल
 
बता दें कि, दिल्ली एमसीडी का चुनाव जब से हुआ है तब से ही आप और भाजपा में खींचतान मची हुई है। करीब दो महीने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश से दिल्ली को अपना नया मेयर मिला। लेकिन हर दिन दोनों पार्टियों के पार्षदों के बीच लड़ाई झगड़े की खबरें आती रही हैं। बीते बुधवार यानी 23 फरवरी को भी सदन में जमकर लात घूसे चले थे। जहां  पार्षदों ने एक दूसरे पर चप्पल और बोतलों से हमला किया था। 
 

 

Created On :   24 Feb 2023 2:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story