पंजाब सीएम भगवंत मान सिंह की कैबिनेट में शामिल हुए मंत्रियों ने ली शपथ

Ministers who joined Punjab CM Bhagwant Man Singhs cabinet took oath
पंजाब सीएम भगवंत मान सिंह की कैबिनेट में शामिल हुए मंत्रियों ने ली शपथ
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 पंजाब सीएम भगवंत मान सिंह की कैबिनेट में शामिल हुए मंत्रियों ने ली शपथ
हाईलाइट
  • 117 में से 92 सीटों पर आप की प्रचंड जीत
  • भगवंत मान की कैबिनेट

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण करने के बाद सभी मंत्रियों ने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के साथ तस्वीर खिंचवाई

 

आम आदमी पार्टी के विधायक हरजोत सिंह बैंस ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण की

 आम आदमी पार्टी के विधायक गुरमीर सिंह मीत, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर और ब्रम शंकर ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण की।

 

आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह,डॉ. विजय सिंगला और लाल चंद ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण की

 पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान की कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों ने शपथ समारोह में ली शपथ। इससे पहले सीएम मान ने  शुक्रवार को ही अपने मंत्रिपरिषद के नामों की घोषणा की। और आज शनिवार को  मंत्रियों ने ली शपथ, मंत्रिमंडल में 17 की जगह है, लेकिन पार्टी फिलहाल 10 मंत्रियों को शामिल करने जा रही है। मान ने ट्विटर पर नए मंत्रिमंडल की घोषणा की।

                                        

आप ने विधानसभा की 117 में से 92 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 2017 में 77 सीटें जीती थीं, मगर इस बार 18 पर सिमट गई। कोटकपूरा के विधायक कुलतार सिंह संधवान के विधानसभा अध्यक्ष होने की संभावना है, शनिवार को चंडीगढ़ में सुबह  11 बजे मंत्रियों को शामिल करने का कार्यक्रम है।ये मान के मंत्री हैं

हरपाल चीमा (दिरबा), बलजीत कौर (मलोट), हरभजन सिंह (जंडियाला), विजय सिंगला (मनसा), लाल चंद कटारुचक (भोआ), गुरमीत सिंह मीत हेयर (बरनाला), कुलदीप सिंह धालीवाल (अजनाला), लालजीत सिंह भुल्लर (पट्टी), ब्रह्म शंकर (होशियारपुर), और हरजोत सिंह बैंस (आनंदपुर साहिब)।

हैरानी की बात यह है कि चुनाव में सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल करने वाले सुनाम विधायक अमन अरोड़ा को मंत्रियों की पहली सूची में शामिल नहीं किया गया है, जबकि चीमा और मीत हेयर दूसरी बार विधायक बने हैं, अन्य सभी पहली बार विधायक चुने गए हैं।

 

 

Created On :   19 March 2022 5:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story