मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों को दी वर्किंग स्टाइल में सुधारने की नसीहत, नहीं सुधरे तो होगा बदलाव

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल में प्रकृति की सेवा संकल्प के 2 वर्ष होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग, क्लाइमेट चेंज से धरती को बचाने के लिए पौधरोपण करना होगा। पौधरोपण के लिए जनता को प्रेरित भाषण से नहीं आचरण से करना होगा, इसलिए मैंने प्रतिदिन पेड़ लगाने का संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों के साथ विकास यात्रा की समीक्षा बैठक की और सभी को वर्किंग स्टाइल में सुधार करने की हिदायत दी , सीएम ने कहा है कि वे फील्ड पर जाकर अपनी स्थिति को सुधारें और कार्यकर्ताओं,मतदाताओं से संपर्क साधे। सीएम ने जल्द ही दोबारा समीक्षा करने की बात कही। सीएम शिवराज ने कहा कि विकास यात्रा के दौरान जनता की ओर से बताई गई समस्याओं को चिन्हित करें, उनमें सुधार करें। परफॉर्मेंस ठीक न होने पर बदलाव भी किए जाएंगे।
आपको बता दें मध्यप्रदेश में लंबे समय से शिवराज कैबिनेट का विस्तार टलता जा रहा है। कैबिनेट में अभी भी चार मंत्रियों की जगह खाली है। ऐसे में माना जा रहा है कि कैबिनेट में कभी भी बदलाव हो सकता है। मौजूदा कैबिनेट में 30 मंत्री हैं। इनमें 7 राज्यमंत्री और 23 कैबिनेट मंत्री हैं। शिवराज कैबिनेट में सिंधिया समर्थक 10 मंत्री हैं। इनमें से भी कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। सूत्रों की मानें, तो मौजूदा मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट और विकास यात्रा के फीडबैक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक दीपक विस्पुते के पास भेजी गई है।
प्रकृति की सेवा संकल्प के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम
प्रकृति की सेवा संकल्प के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम। #OnePlantADay #GreenMPwithShivraj https://t.co/loxL2FtND2
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) February 19, 2023
ग्लोबल वार्मिंग, क्लाइमेट चेंज से धरती को बचाने के लिए पौधरोपण करना होगा।पौधरोपण के लिए जनता को प्रेरित भाषण से नहीं आचरण से करना होगा, इसलिए मैंने प्रतिदिन पेड़ लगाने का संकल्प लिया: प्रकृति की सेवा संकल्प के 2 वर्ष होने पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में एमपी CM शिवराज सिंह चौहान pic.twitter.com/3kLFN7oqkW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2023
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पौधारोपण संकल्प को लेकर ट्वीट किया है उन्होंने कहा मैं अत्यधिक आनंदित हूं कि प्रतिदिन पौधरोपण के मेरे संकल्प को आज 19 फरवरी को 2 वर्ष पूर्ण हुए हैं और मां नर्मदा की कृपा से अब तक मुझे 2,140 पौधे लगाने का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है। आपको बता दें कि नर्मदा जयंती के दिन 19 फरवरी 2021 को अमरकंटक में पहली बार पौधा रोपा गया था
मैं अत्यधिक आनंदित हूं कि प्रतिदिन पौधरोपण के मेरे संकल्प को आज 19 फरवरी को 2 वर्ष पूर्ण हुए हैं और मां नर्मदा की कृपा से अब तक मुझे 2,140 पौधे लगाने का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है।
नर्मदा जयंती के दिन, 19 फरवरी 2021 को अमरकंटक में मैंने प्रथम पौधा रोपा था। #OnePlantADay pic.twitter.com/GVJPI4bF7q
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 19, 2023
Created On :   19 Feb 2023 11:55 AM IST