पुलिस ने हैदराबाद में भाजपा के विरोध प्रदर्शन को विफल किया,विधायक हिरासत में

Police foils BJPs protest in Hyderabad, MLA in custody
पुलिस ने हैदराबाद में भाजपा के विरोध प्रदर्शन को विफल किया,विधायक हिरासत में
बीजेपा का प्रदर्शन पुलिस ने हैदराबाद में भाजपा के विरोध प्रदर्शन को विफल किया,विधायक हिरासत में

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। पुलिस ने हैदराबाद में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को विफल करते हुए इस मामले में पार्टी विधायक रघुनंदन राव को हिरासत में लिया है। ये लोग पिछले सप्ताह गौ रक्षकों पर किए गए हमले का विरोध कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार डुब्बाक क्षेत्र के विधायक को एलबी नगर में उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह कर्मणघाट की तरफ एक विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करने जा रहे थे। उनके साथ पुलिस ने अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया। ये सभी मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाथों में भाजपा के झंडे लिए हुए थे।

गौरतलब है कि 22 फरवरी को कुछ युवाओं ने पशुओं को लेकर जा रहे एक वाहन को रोकने का प्रयास किया था। इस दौरान गौ रक्षकों की कार्रवाई में वाहन चालक के अलावा उसमें सवार अन्य लोग भी घायल हो गए थे।इसके बाद उन्होंने अपने अन्य साथियों को बुलाकर इन गौ रक्षकों पर हमला कर दिया था जिसमें कईं गौ रक्षक घायल हो गए थे।

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया था और एक समुदाय के लोगों ने वहां पुलिस वाहनों को नष्ट कर दिया था तथा पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया था। इस मामले में रछकोंड़ा पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ पशुओं को अवैध रूप से ले जाने और गौ रक्षकों पर हमला करने का केस दर्ज किया गया था। एक गौ रक्षक की शिकायत पर इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

(आईएएनएस)

Created On :   28 Feb 2022 12:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story