यूपी में कांग्रेस का सीएम चेहरा बनेंगी प्रियंका! इशारों में कही ये बात

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 यूपी में कांग्रेस का सीएम चेहरा बनेंगी प्रियंका! इशारों में कही ये बात

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल चुनावी घोषणाएं करना शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में चुनावी घोषणाएं की।

इसी बीच प्रियंका गांधी ने साफ तो नहीं किया है कि वह उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेंगी या नहीं। लेकिन यह जरूर स्पष्ट कर दिया कि वह कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार हैं। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रियंका गांधी ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर यूपी में उनको बहुमत नहीं मिलता है तो उनकी पार्टी गठबंधन सरकार में शामिल होने के लिए तैयार है।

प्रियंका ने इशारों में कही ये बात

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी से जब सवाल किया गया कि पंजाब कांग्रेस की तरह यूपी में सामूहिक चेहरे के साथ लड़ेंगी? या आप चेहरा होंगी? प्रियंका ने कहा, आपको किसी और का चेहरा दिख रहा है यूपी में कांग्रेस पार्टी की तरफ से? दोबारा पूछे जाने पर कि क्या आप चेहरा हैं? प्रियंका ने कहा, दिख तो रहा है ना सब जगह मेरा चेहरा। प्रियंका के इस बयान से यही सियासी मायने लगाए जा रहे है कि यूपी कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार वही होंगी। 

कांग्रेस की चुनावी वादा

आपको बता दें कि शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की तरफ से यूपी चुनाव को लेकर बड़ी चुनावी घोषणा की गई। राहुल गांधी ने यूपी के युवाओं के रोजगार के समाधान का दावा किया तो वहीं प्रियंका गांधी ने भर्ती विधान पेश कर कहा कि यूपी में अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो 20 लाख सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस दौरान जब प्रियंका गांधी से सवाल किया गया कि क्या वह योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव की तरह चुनाव लड़ेंगी तो उन्होंने एक बार फिर कहा कि अभी इस पर फैसला नहीं लिया गया है। अगर चुनाव लडूंगी तो जरूर पता चलेगा।

 

 

 

Created On :   21 Jan 2022 10:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story