भारत में जो काम मुगलों ने नहीं किया, उसे राहुल गांधी कर रहे : गिरिराज

Rahul Gandhi doing what Mughals did not do in India: Giriraj
भारत में जो काम मुगलों ने नहीं किया, उसे राहुल गांधी कर रहे : गिरिराज
भारत में जो काम मुगलों ने नहीं किया, उसे राहुल गांधी कर रहे : गिरिराज

रांची, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने शनिवार को यहां कहा कि भारत में जो काम मुगलों और अंग्रेजों ने नहीं किया, वह काम राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग कर रहे हैं।

रांची के भाजपा प्रदेश कार्यालय में नागरिकता संशोधन कानून पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि जो भारत के हैं, उन्हें इस कानून से कोई तकलीफ नहीं है, तकलीफ है तो केवल कांग्रेस और टुकड़े टुकड़े गैंग को।

उन्होंने कहा, कांग्रेस ने जो पाप किया है, भाजपा सरकार उसे धोने का काम कर रही है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी देश में भ्रम फैला कर डर का वातावरण बना रहे हैं। यह सब कांग्रेस के दोगली नीति का ही परिणाम है। कांग्रेस पार्टी ने धर्म के आधार पर देश का विभाजन स्वीकार किया, विभाजन के पाकिस्तान में बसे हिन्दू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्घ, पारसियों पर अत्याचार होते रहे। बहन, बेटियों की इज्जत लूटी गई, भय दिखाकर जबरन धर्मातरण कराया गया, जिसके परिणामस्वरूप इनकी आबादी 23 प्रतिशत से घटकर तीन प्रतिशत पर पहुंच गई।

अपने बयानों से अक्सर विवादों में रहने वाले सिंह ने कहा कि संप्रग सरकार ने भी नागरिकता कानून की बात की, लेकिन तुष्टिकरण के कारण बना नहीं सकी। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने नागरिकता कानून का समर्थन किया है।

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या कांग्रेस पार्टी को उत्पीड़न नहीं दिखाई देता, क्या कानून बनाने का उनका इरादा ढकोसला मात्र था।

गिरिराज ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया, सबका साथ सबका विकास हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा, ये ओवैसी जैसे लोग, जिनका भाई 15 मिनट में हिन्दू मुक्त हिन्दुस्तान बनाने की बात करता है, जो राष्ट्रध्वज का अपमान करता हो, ऐसे लोग भारत में अशांति फैलाने की साजिश कर रहे हैं, जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी और ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब भी देगी।

सिंह ने कहा कि कांग्रेस भ्रम और झूठ के सहारे देश तोड़ना चाहती है, और राहुल गांधी को यदि घुसपैठियों से ज्यादा प्रेम है तो उन्हें इटली ले जाएं।

Created On :   28 Dec 2019 1:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story