यूपी के इस जिले से राहुल गांधी लड़ेंगे 2024-लोकसभा चुनाव! कांग्रेस नेता के बयान से सियासी हलचल तेज

यूपी के इस जिले से राहुल गांधी लड़ेंगे 2024-लोकसभा चुनाव! कांग्रेस नेता के बयान से सियासी हलचल तेज
यूपी की सियासत में गरमी बढ़ी यूपी के इस जिले से राहुल गांधी लड़ेंगे 2024-लोकसभा चुनाव! कांग्रेस नेता के बयान से सियासी हलचल तेज

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी यात्रा में शामिल हुए हैं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी अपने इस यात्रा से पार्टी को संजीवनी देना का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी की ये यात्रा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भी देखा जा रहा है।

इसी बीच यूपी कांग्रेस नेता अजय राय ने बुधवार को दावा किया है कि राहुल गांधी फिर से 2024 लोकसभा चुनाव यूपी के अमेठी जिले से लड़ेंगे। उन्होंने का कहा कि अमेठी से नेहरू-गांधी परिवार के पुराने संबंध हैं, जिसे कोई कमजोर नहीं कर सकता है। राय के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 

कांग्रेस नेता का दावा

अजय राय का ये बयान उस वक्त आया है, जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर फोकस किए हुए हैं। यह यात्रा कन्याकुमारी से चलकर जम्मू कश्मीर में खत्म होगी। अभी यह यात्रा राजस्थान से होकर गुजर रही है। राहुल गांधी राजनीति में दम तोड़ रही कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा देने में जुटे हैं। साथ ही अभी से आगामी 2024-लोकसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दिए हैं।

इसी कड़ी में अजय राय के बयान के बाद से माना जा रहा है कि राहुल गांधी अमेठी से दोबारा किस्मत आजमा सकते हैं। अजय राय ने एक बार फिर से अमेठी की जनता से अपील की है कि राहुल गांधी को बड़े अंतर से जिताकर दिल्ली भेजें। हालांकि, कांग्रेस पार्टी की ओर से राहुल गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

इस सीट पर रहा गांधी परिवार का दबदबा

अमेठी संसदीय सीट से राहुल गांधी लगातार तीन बार सांसद चुनकर दिल्ली भेजे गए। इस सीट पर गांधी परिवार का काफी दबदबा रहा है, लेकिन साल 2019 लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गाधी को हराकर यह मिथक तोड़ दिया। राहुल गांधी से पहले उनकी मां सोनिया गांधी व उनके पिता राजीव गांधी भी अमेठी सीट से दिल्ली का सफर तय कर चुके हैं।

हालांकि, राहुल गांधी मौजूदा वक्त में केरल की वायनाड सीट से लोकसभा सांसद हैं। हाल ही में हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और सत्ता में वापसी कर बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखाया है। इसे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भी जोड़कर भी देखा जा रहा है। कांग्रेस नेता अजय राय आगे कहते हैं कि राजस्थान से गुजर रही ये यात्रा अगले साल 3 या 4 दिन में उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।उन्होंने बताया कि पूरे राज्य को छह क्षेत्रों में बांटा गया है और प्रत्येक क्षेत्र के लिए एक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

 

Created On :   14 Dec 2022 6:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story