साईं का आशीर्वाद लेने शिर्डी पहुंच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बोले- ईडी, सीबीआई का किया जा रहा गलत इस्तेमाल  

Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot reached Shirdi to seek Sais blessings, said – ED, CBI are being misused
साईं का आशीर्वाद लेने शिर्डी पहुंच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बोले- ईडी, सीबीआई का किया जा रहा गलत इस्तेमाल  
सांईं के दरबार में गहलोत साईं का आशीर्वाद लेने शिर्डी पहुंच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बोले- ईडी, सीबीआई का किया जा रहा गलत इस्तेमाल  

डिजिटल डेस्क, शिर्डी। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम चर्चा में है। इसी बीच, शुक्रवार को मुख्यमंत्री गहलोत ने शिर्डी पहुंचकर साईंबाबा समाधि के दर्शन किए। दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने कहा कि, देशवासियों की सुख-शांति के लिए साईंबाबा से प्रार्थना की। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। आज साईंबाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया है। अब अगला रास्ता खुला है। एक बार चुनाव होने दीजिए। चुनाव के बाद काम करेंगे। उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, कांग्रेस मजबूत हो, इसलिए काम करना है। कांग्रेस सभी गांव, कस्बो में है। हम फिर लोगों का दिल जीतेंगे। देश में महंगाई, बेरोजगारी जैसे कई मुद्दे हैं। आज संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। ईडी, सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस समय उनका साईंबाबा संस्थान की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर साईंबाबा संस्थान के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जाधव, राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद दोटासरा, पूर्व मंत्री बालासाहेब थोरात, पूर्व विश्वस्त डॉ. एकनाथ गोंदकर, अविनाश दंडवते, सचिन गुजर, सुमित शेलके, सुहास आहेर अन्य मौजूद थे।

कांग्रेस की त्याग भावना
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को आगे आकर कहना चाहिए कि भाईचारे के साथ रहो। आज भाईचारा खत्म हो रहा है। दो पद की बाते मीडिया कह रही है। इसका कोई सिद्धांत नहीं है। लोगों ने गलत समझा, तारीख तय होने के बाद आवेदन भरना है। आखिर आलाकमान जो कहेंगे, हमें वही करना है। कांग्रेस में त्याग भावना है। देश के लिए शहीद हुए इंदिरा गांधी, राजीव गांधी सहित कई शहीदों का इतिहास जुड़ा है। गांधी परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा। मैं सबकी भावनाओं का सम्मान करता हूं।
 

भक्तों से भी मिले गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साईंबाबा के दर्शन के बाद मंदिर से निकले, तो दर्शन कतार के करीब उनकों भक्तों ने आवाज दी, तो मुख्यमंत्री ने सादगी से भक्तों के बीच पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इस मौके पर उन्होंने जयपुर के साईं भक्त सुरेंद्र और अनिता सैनी से बातचीत की।

Created On :   23 Sep 2022 4:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story