क्या आज निकलेगा राजस्थान के सियासी संकट का समाधान! दिल्ली पहुंचे सीएम गहलोत 

Rajasthan CM Ashok Gehlot reached Delhi to meet Sonia Gandhi
क्या आज निकलेगा राजस्थान के सियासी संकट का समाधान! दिल्ली पहुंचे सीएम गहलोत 
राजस्थान संकट क्या आज निकलेगा राजस्थान के सियासी संकट का समाधान! दिल्ली पहुंचे सीएम गहलोत 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में जारी सियासी घमासान अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच गई है। इस सियासी रण को लेकर आने वाले कुछ घंटों में स्थिति साफ हो सकती है क्योंकि राजस्थान संकट के बीच प्रदेश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंच गए हैं ,और उन्होंने यह भी बताया कि वह जल्द ही पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। 

कयास लगाए जा रहे हैं की इस मुलाकात के बाद राजस्थान के राजनीतिक हालात कुछ सुधर सकते हैं। इस बीच दिल्ली पहुंचकर सीएम गहलोत ने पत्रकारों से भी बात की जहां उन्होंने बताया कि वह सोनिया गांधी से मुलाकात करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमारे दिल में जो नंबर वन होता है, हम उसकी अगुवाई में काम करते हैं। हम आगे भी सोनिया गांधी के नेतृत्व में एकजुट रहेंगे। कांग्रेस में हमेशा अनुशासन रहा है।"

राजस्थान संकट के बारे में पूछने पर गहलोत ने कहा, "ये घर की बातें हैं। इंटरनल पॉलिटिक्स में यह सब चलता रहता है। हम इसे सुलझा लेंगे।"उन्होंने आगे कहा,"इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मीडिया का अपना दृष्टिकोण हो सकता है। हम सबको ये चिंता है कि देश किस दिशा में जा रहा है और इस चिंता को लेकर राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं।"

अध्यक्ष पद चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बरकरार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। दरअसल, एक समय पर गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे माना जा रहा था लेकिन राजस्थान में बनेंं  सियासी संकट से उन्होंने अपने कदम पीछे खींच लिए थे। अब वह मैदान में उतरते हैं या नहीं यह तो सोनिया गांधी से मिलने के बाद ही साफ हो पाएगा। हालांकि, दूसरी ओर शशि थरूर और दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में आगे आ गए हैं। 

Created On :   29 Sep 2022 2:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story