- भारत में एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका, 447 में दिखा वैक्सीन का साइड इफेक्ट
- गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के खिलाफ अर्ज़ी पर SC में सोमवार को सुनवाई
- ममता के गढ़ में उतरेगी शिवसेना, विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान किया
- कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- सरकार के लिए सस्ता, जनता के लिए महंगा टीका
- जी-7 समिट में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, यूके के पीएम ने भेजा न्योता
सपा, रालोद का गठबंधन बरकार, मिलकर लड़ेंगे उपचुनाव

लखनऊ, 30 सितंबर (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की करारी शिकस्त के बाद पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश में होने वाले चुनाव में किसी भी प्रकार के गठबंधन से इनकार किया था। मगर अभी विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा ने कुल 11 सीटों में से अलीगढ़ जिले की इगलास सीट राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के लिए छोड़ दी है।
सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया, अभी हमारा राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन बरकार है। सपा ने अलीगढ़ जिले की इगलास सीट रालोद के लिए छोड़ दी है। वह भी इस चुनाव में हमारा समर्थन कर रहे हैं। राजनीति संभावनाओं का खेल है। रालोद हमारा अच्छा सहयोगी है।
उधर रालोद प्रदेश अध्यक्ष डा़ॅ मसूद अहमद ने कहा, पिछले लोकसभा चुनाव में रालोद को समाजवादी कोटे की सीटें मिली थीं। चुनाव के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अलग हो गई, लेकिन रालोद व सपा का गठजोड़ अभी भी बरकरार है।
अहमद ने बताया कि हमें सपा ने अपने कोटे से अलीगढ़ की इगलास सीट दी है।
रालोद के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने अलीगढ़ जिले की इगलास सीट पर पूर्व में घोषित उम्मीदवार को बदल दिया है। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि इगलास विधानसभा सीट पर पूर्व में घोषित प्रत्याशी मुकेश कुमार को बदलकर सुमन दिवाकर को उम्मीदवार बनाया गया है।
ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से भाजपा को 62 और सपा-बसपा-रालोद गठबंधन को 15 सीटें मिली थीं। इनमें 10 सीट बसपा, जबकि पांच सीट सपा को मिली थी। इसके बाद से सपा और बसपा का गठबंधन टूट गया। वर्तमान में दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।