कौन हैं कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जानिए उनके राजनीतिक सफर के बारे में 

Who is Mallikarjun Kharge, the main contender for the post of Congress President, know about his political journey
कौन हैं कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जानिए उनके राजनीतिक सफर के बारे में 
कांग्रेस के नए कप्तान कौन हैं कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जानिए उनके राजनीतिक सफर के बारे में 

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के नए कप्तान चुन लिए गए हैं। वो 24 साल बाद पार्टी के पहले गैर गांधी अध्यक्ष बने हैं। अध्यक्ष पद की रेस में वो जरा देर से शामिल हुए थे। लेकिन अपने मुकाबले खड़े शशि थरूर से उन्होंने कहां ज्यादा मत हासिल किए। इस चुनाव में खड़गे को 7897 वोट मिले, जबकि थरूर सिर्फ 1078 मत ही हासिल कर सके। इस मुकाम पर पहुंचे खड़गे का राजनीतिक सफर कुछ ऐसा रहा.

कॉलेज से ही शुरु की राजनीति

मल्लिकार्जुन खड़गे की राजनीतिक शुरुआत छात्र संघ नेता के रुप में हुई। कर्नाटक के गुलबर्गा शहर के गवर्नमेंट कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई के दौरान उन्हें कॉलेज का महासचिव बनाया गया। इसके बाद साल 1969 में खड़गे एमएसके मिल्स एम्प्लाइज यूनियन के कानूनी सलाहकार चुने गए। साथ ही वो मजदूर संघ के नेता भी थे। जिस दौरान उन्होंने मजदूरों के हक के लिए कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। इसी साल वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए और गुलबर्गा शहर के कांग्रेस समिति के अध्यक्ष चुने गए। 

लगातार नौ बार रहे विधायक 

खड़गे ने साल 1972 में पहली बार विधायक पद के लिए चुनाव लड़ा और चुनाव जीतकर पहली बार विधायक पद को संभाला। इसके बाद साल 1972 से 2008 तक उन्होंने लगातार 9 बार विधायक का चुनाव जीता। साल 2009 में पार्टी ने गुलबर्गा लोकसभा सीट का उम्मीदवार बनाया। इसके बाद खड़गे लगातार दो बार साल 2009 और 2014 में सांसद चुने गए। साल 2014 के आम चुनाव में जब मोदी लहर आई थी तब कांग्रेस के कई बड़े नेता चुनाव हार गए थे। लेकिन खड़गे ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।  

अगर मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनने में सफल हुए तो ऐसा दूसरी बार होगा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की कमान कोई दलित वर्ग का राजनेता संभालेगा। इससे पहले साल 1970-71 में जगजीवन राम कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद को संभाल चुके हैं। 

खड़गे का जीवन परिचय

मल्लिकार्जुन खड़गे की जीवन के बारे में बात की जाए तो उनका जन्म साल 1942 में कर्नाटका के बीहर जिले में हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा गुलबर्गा के नूतन विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई सेठ शंकरलाल लाहोटी के सरकारी लॉ कॉलेज से पूरी की। 
 

Created On :   30 Sep 2022 9:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story