योगी-अखिलेश जीते तो डिप्टी सीएम को मिली हार, ऐसी रही उत्तर प्रदेश में वीवीआईपी उम्मीदवारों की स्थिति

Yogi-Akhilesh wins, Deputy CM loses, this is the situation of VVIP candidates in Uttar Pradesh
योगी-अखिलेश जीते तो डिप्टी सीएम को मिली हार, ऐसी रही उत्तर प्रदेश में वीवीआईपी उम्मीदवारों की स्थिति
उत्तर प्रदेश की हॉट सीट योगी-अखिलेश जीते तो डिप्टी सीएम को मिली हार, ऐसी रही उत्तर प्रदेश में वीवीआईपी उम्मीदवारों की स्थिति

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजे आ गए है और इस बार भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही। ऐसे में उत्तर प्रदेश   के कई दिग्गज नेताओं की साख भी दांव पर लगी। आइये जानते है उन वीवीआईपी उम्मीदवारों की स्थिति, जिन पर सबकी नजरे थी-

1. योगी आदित्यनाथ (बीजेपी) - गोरखपुर सीट

Uttar Pradesh Assembly Election Result 2022 | CM Yogi Adityanath leads in  Gorakhpur Urban as BJP on course to break 37-year jinx

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल की। योगी ने सपा प्रत्याशी शुभावती शुक्ला को 1,03,390 वोटों के अंतर से मात दी।  योगी को 1,65,499 वोट तो वहीं समाजवादी पार्टी की शुभावती शुक्ला को 62109 वोट मिले। शुभावती के अलावा बाकी सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। 

भाजपा ने गोरखपुर की 9 विधानसभा सीटों को अपने किया। 

2.  स्वामी प्रसाद मौर्य (सपा) - फाजिलनगर

up election result 2022 defeat of Dharam Singh Saini and Swami Prasad Maurya  who left BJP and contested on SP ticket - UP Election Result 2022: दल बदलकर  चुनाव लड़ने वालों को

बीजेपी को छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को भी हार का मुंह देखना पड़ा है। उनके सामने बीजेपी के सुरेन्‍द्र कुशवाहा ने 26 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। स्वामी प्रसाद ने अपनी हार को स्वीकार करते हुए विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।  उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "चुनाव हारा हूं, हिम्मत नहीं. संघर्ष का अभियान जारी रहेगा।"

इस हार के बाद स्वामी प्रसाद का एक पुराना बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, बीजेपी छोड़ते ही स्वामी प्रसाद ने खुद को नेवला बताते हुए कहा था कि नाग रूपी आरएसएस और सांप रूपी बीजेपी को स्वामी रूपी नेवला यूपी से खत्म करके ही दम लेगा। 

3. अजय कुमार लल्लू (कांग्रेस) - तमकुहीराज सीट

UP Election result 2022 | Ajay Kumar Lallu lost UP Election | Tamkuhi Raj  Election results 2022: राजा का साथ छूटने से लल्लू की विधानसभा की रूकी राह |  News Track in Hindi

मोदी- योगी लहर में कग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भी हार का सामना करना पड़ा। इस सीट से भाजपा के डॉ. असीम कुमार ने जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के उदय नारायण गुप्ता को 42164 वोटों से मात दी। 

आपको बता दे अजय कुमार लल्लू यहां से विधायक थे। वह इस सीट से पिछले दो विधानसभा चुनाव जीत चुके थे। 

4.  केशव प्रसाद मौर्य (बीजेपी) -  सिराथू

Uttar Pradesh Election Results 2022: सिराथू विधानसभा से हार के बाद केशव  प्रसाद मौर्य ने दिया ये बयान - up deputy cm Keshav Prasad Maurya statement  after the defeat from Sirathu assembly

सिराथू सीट पर भाजपा को बहुत बड़ा झटका लगा है। यहां से यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल ने 7,337 वोटों से मात दी। 

5. रघुराज प्रताप सिंह (जनसत्ता पार्टी) - कुंडा 

Raghuraj-Pratap-Singh की ताज़ा खबरे, Raghuraj-Pratap-Singh Breaking News in  Hindi - News24 Hindi

कुंडा विधानसभा सीट से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष राजा भैया ने  समाजवादी पार्टी के गुलशन यादव को मात दी। राजा भैया की ये लगातार सातवीं  जीत है। 1993 में पहली बार जीतकर वह विधानसभा पहुंचे थे। राजा भैया ने  26753 मतों से जीत हासिल की। उन्हें 76620 वोट मिले। 

राजा भैया अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे, उन्होंने चुनाव से पहले दावा करते हुए कहा था कि हमारी बहुत अच्छी जीत होने वाली है, कुंडा में हम अपने रिकॉर्ड को तोड़ेंगे। राजा भैया इससे पहले कुंडा विधानसभा सीट से लगातार छह बार निर्दलीय विधायक रहे। 

6. अखिलेश यादव (सपा) - करहल

Samajwadi Party government is formed in Uttar Pradesh how many Deputy Chief  Ministers Akhilesh Yadav answer - सरकाई आई तो कितने डिप्टी सीएम बनाएंगे?-  अंतिम चरण की वोटिंग से पहले अखिलेश यादव

करहल से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक तरफा जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को 66247 मतों से मात दी। 

7. शिवपाल यादव (सपा) - जयवंतनगर सीट

पंचायत आज तक 2021: आशीर्वाद देना चाहता हूं लेकिन कई बार समय मांगा, समय नहीं  मिला- शिवपाल यादव - shivpal singh yadav in panchayat aaj tak uttar pradesh  2021 UP Election 2022 - AajTak

इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट पर शिवपाल सिंह यादव ने कब्जा जमाया। उन्होंने भाजपा के विवेक शाक्य को 90979 वोटों से मात दी। 

8. आजम खान (सपा) - रामपुर सीट

Azam Khan Bail : इलाहाबाद हाई कोर्ट से आजम खान को मिली जमानत, रिहाई के लिए  करना होगा इंतजार - Republic Bharat

दो साल से जेल में बंद सपा नेता आजम खान ने रामपुर विधानसभा सीट से बड़ी जीत दर्ज की। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने भी रामपुर की स्वार विधानसभा से जीत हासिल की। आजम खान यूपी विधानसभा में 9 बार विधायक रह चुके हैं। ये उनकी 10वीं जीत है। 

उन्हें 1,30,528 वोट मिले। आपको बता दे आजम खान रामपुर से मौजूदा सांसद भी हैं। 

Created On :   10 March 2022 6:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story