विधानसभा चुनाव 2023: सतना में प्रधानमंत्री का संबोधन- 'कांग्रेस का चेहरा थका और हारा हुआ, कांग्रेस का दूसरा नाम तबाही'

सतना में प्रधानमंत्री का संबोधन- कांग्रेस का चेहरा थका और हारा हुआ, कांग्रेस का दूसरा नाम तबाही
  • सतना में पीएम का संबोधन
  • कांग्रेस को बताया थका एवं हारा हुआ

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही धुआंधार चुनाव प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं ताकि अपने चिर प्रतिद्वंदी को मात दी जा सके। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रदेश के सतना जिले पहुंचे थे जहां पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है और कांग्रेस के गुब्बारे की हवा निकल गई है।

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "राम मंदिर बन रहा है और पुरे देश में चर्चा है। अब सबके विकास का समय आया है। एमपी में गरीबों के लाखों घर बनाए गए हैं। मोदी घर देने की गांरटी देता है। एमपी के हर एक काम में कांग्रेस सरकार रोड़ा अटकाती थी और कांग्रेस ने राज्य को अंधेरे कुएं में धकेल दिया था।"

पीएम मोदी ने कांग्रेस को बताया थका हुआ

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, "आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। आपके वोट के कारण देश के दुश्मन का हौसला पस्त है। कांग्रेस की झूठ की गुब्बारे की हवा निकल गयी है। कांग्रेस के पास एमपी के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। कांग्रेस का चेहरा थका और हरा हुआ है। जहां-जहां कांग्रेस आई वहां-वहां तबाही लेकर आई है। अगर आपने कांग्रेस को वोट किया तो केंद्र से मिलने वाली सभी मदद बंद कर दी जाएगी। कांग्रेस सरकार लोगों को पक्का मकान देने में विफल रही लेकिन मोदी आपको पक्के मकान की गारंटी देता है।"

पीएम मोदी ने राम मंदिर किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा, "इन दिनों मैं जहां भी जाता हूं, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की चर्चा होती है। हर तरफ खुशी की लहर है। अब रुकना नहीं है, थकना नहीं है और विश्राम का सवाल तो पैदा ही नहीं होता।''

Created On :   9 Nov 2023 7:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story