Monsoon Session 2025: लोकसभा में प्रियंका गांधी ने साधा सत्ताधारी पक्ष पर निशाना, इस्तीफे को लेकर अमित शाह और राजनाथ सिंह को घेरा

- लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी
- प्रियंका गांधी ने सत्ताधारी पार्टी पर साधा निशाना
- अमित शाह और राजनाथ सिंह के इस्तीफे की कही बात
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सदन में लगातार चर्चा जारी है। इसी बीच प्रियंका गांधी ने लोकसभा में बहस के समय सत्ता धारी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा के बीच बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि, अगर पहलगाम में छुट्टियां मनाने के िलए गए लोगों की सुरक्षा के लिए कोई क्यों नहीं था? वहीं, उन्होंने आतंकी हमले की जिम्मेदारी को लेकर भी कहा है कि, अब तक किसी का इस्तीफा क्यों नहीं हुआ है? साथ ही उन्होंने राजनाथ सिंह और अमित शाह पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
प्रियंका गांधी ने कहा है कि, साल 2008 में जब आतंकी हमला हुआ ता तब राज्य के चीफ मिनिस्टर का इस्तीफा हुआ था। देश के गृहमंत्री ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया है। वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा है कि क्या इस सरकार में किसी का भी इस्तीफा अब तक हुआ है? इस्तीफे की बात तो दूर है यहां पर तो किसी ने भी जिम्मेदारी तक नहीं ली है।
प्रियंका गांधी ने क्या कहा?
प्रियंका गांधी ने सदन में बोलने से पहले सभी जवानों को नमन करते हुए कहा है कि, 'मैं उन सभी जवानों और अफसरों को नमन करना चाहती हूं जो हमारे देश की रक्षा करते हैं। वे हर समय देश के लिए अपनी जान देने को तैयार रहते हैं। साल 1948 से लेकर अब तक हमारे देश की अखंडता की रक्षा करने में उनका सबसे बड़ा योगदान है।'
सत्ताधारी पार्टी पर उठाए सवाल
प्रियंका गांधी ने कहा कि, इतिहास की बात करते हैं लेकिन मैं वर्तमान की बात करूंगी। 11 साल से आप सत्ता में हैं, कल मैं देख रही थी, जब गौरव गोगोई ने जिम्मेदारी की बात कही थी तो राजनाथ सिंह सिर हलिा रहे थे लेकिन गृह मंत्री अमित शाह हंस रहे थे। उन्होंने कल कहा था कि मुंबई हमले के बाद मनमोहन सरकार ने कुछ भी नहीं किया, जब घटना चल रही थी तभी ही तीन आतंकियों को मार गिरा दिया गया था। वहीं, एक बच गया था जिसको बाद में फांसी की दी गई थी।
प्रियंका गांधी ने इस्तीफे पर क्या कहा?
प्रियंका गांधी ने कहा है कि, महाराष्ट्र के सीएम और देश के गृह मंत्री ने इस्तीफा दिया था। राजनाथ सिंह उरी-पुलवामा के वक्त गृह मंत्री थे और आज वह रक्षा मंत्री हैं। अमित शाह के समय मणिपुर जल, दिल्ली दंगा, पहलगाम हुआ और इसके बाद भी वे गृह मंत्री हैं, तो वो क्यों हैं? देश को जवाब चाहिए।
पहलगाम पीड़ितों का दर्द मैं समझती हूं- प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, 'केंद्रीय गृह मंत्री ने आज मेरी मां के आंसुओं के बारे में बात की। मैं इसका जवाब देना चाहती हूं। मेरी मां के आंसू तब बहे थे जब आतंकवादियों ने मेरे पिता को मार डाला था। आज, जब मैं उन 26 लोगों (पहलगाम हमले के पीड़ितों) के बारे में बात करती हूं, तो ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं उनका दर्द समझती हूं।'
Created On :   29 July 2025 3:46 PM IST