मानसून सत्र: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कहा भारत आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता रखता है

- 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 लोगों की हत्या का भारतीय सेना ने लिया बदला
- भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा सुनिश्चित -रक्षा मंत्री
- ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "हमारे सुरक्षा बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 लोगों की हत्या करने वाले द रेजिस्टेंस फ्रंट के तीन आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया है। आपको बता दें पहलगाम हमले में शामिल सभी तीन आतंकवादी ऑपरेशन महादेव में मारे गए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में इसकी घोषणा की। इससे पहले राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई। 2 बजे उच्च सदन की कार्यवाही शुरु हुई।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कहा कि भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा सुनिश्चित करने में हमारी सेनाओं और अन्य सुरक्षा बलों की भूमिका की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
राज्यसभा में रक्षा मंत्री ने आगे कहा इस ऑपरेशन(ऑपरेशन सिंदूर) का उद्देश्य आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करना और यह स्पष्ट संदेश देना था कि भारत आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता रखता है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह भी कहा ऑपरेशन सिंदूर को केवल वर्तमान के संदर्भ में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि भारत के भविष्य को आकार देने में इसकी भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Created On :   29 July 2025 2:51 PM IST