RJD Workers Protest: भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता पहुंचे राबड़ी देवी आवास, टिकट की मांग करते हुए वर्तमान विधायकों का किया विरोध

भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता पहुंचे राबड़ी देवी आवास, टिकट की मांग करते हुए वर्तमान विधायकों का किया विरोध
  • राजद विधायकों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के आरोप
  • चुनाव जीतने के बाद धन कमाने में लगे विधायक
  • विधायकों ने नहीं सुनी जनता की परेशानी

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में अधिक समय नहीं बचा हुआ है। इसको देखते हुए राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इस चुनाव में एनडीए और इंडिया महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है। इस बीच चुनावी तैयारियां अपने चरम पर है और पार्टियों को अंदर खाने में सीटों को लेकर बातचीत का दौर भी शुरू हो गया होगा। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ता प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे, जहां पर उनके द्वारा टिकट की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व से टिकट की गुहार लगाते हुए कहा कि ऐसे विधायकों को टिकट नहीं दिया जाए, जिन्होंने अपेक्षानुसार काम नहीं किया है।

नालंदा जिले की इस्लामपुर विधानसभा सीट से विधायक राकेश कुमार रौशन का विरोध किया। इन्होंने साल 2020 विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीते थे। कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि विधायक राकेश कुमार कोई विकास का काम नहीं किया है। इस वजह से उन्हें इस बार के चुनाव में टिकट नहीं मिलना चाहिए।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद से किसी प्रकार का संवाद नहीं किया है। इतना ही नहीं हम समस्याएं लेकर गए तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने दावा किया पिछले रौशन को पिछला चुनाव जीताने में अहम भूमिका निभाई थी।

वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं की दूसरी टोली ने विधायक पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं और कहा कि वह चुनाव जीतने के बाद धन कमाने में लग गए थे। उन्होंने आगे बताया कि इस विधानसभा में किसी तरह का कार्य नहीं हुआ है। इस वजह से मतदाता और कार्यकर्ता नाराजा है। पूर्व सीएम से मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं ने वर्तमान विधायक का टिकट काटने की मांग की है।

राजद कार्यकर्ता उमेश यादव ने बताया कि हम पार्टी के आला कमान से मांग करते है कि किसी भी नेता को इस्लामपुर सीट से उम्मीदवार घोषित करने से सर्वे कराया जाए। इसी के आधार पर टिकट दिया जाए। बता दें कि पूर्व सीएम से मिलने के लिए दूसरी विधानसभा सीट के कार्यकर्ता भी मिलने पहुंचे थे। उनकी भी यही मांग और परेशानी थी।

Created On :   6 Sept 2025 1:23 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story