भारत जोड़ो न्याय यात्रा: ममता के गढ़ पश्चिम बंगाल में पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

ममता के गढ़ पश्चिम बंगाल में पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
  • राहुल गांधी की दो स्थानों पर सभाएं
  • इंडिया गठबंधन से ममता ने तोड़ा नाता
  • टीएमसी ने लगाया यात्रा की खबर ना होने का आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं ने आज असम के धुबरी के गोलकगंज चरियाली से अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी की। अब कांग्रेस की न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के बिहार जिले में पहुंच गई है। पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने पर राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया ब्लॉक पूरे देश में अन्याय के खिलाफ लड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमने यात्रा में 'न्याय' शब्द जोड़ा क्योंकि देश भर में अन्याय व्याप्त है। आज यह यात्रा बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा में रूकेगी। कल गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 और 27 जनवरी को यात्रा नहीं होगी। 28 जनवरी को यात्रा फिर से फालाकाटा से शुरू होगी, जो जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग जिले के नक्सलबाड़ी और उत्तर दिनाजपुर जिले से होकर गुजरेगी।

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में प्रवेश कर गई है। आज यहां राहुल गांधी की दो स्थानों पर सभा होनी है। आपको बता दें इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पश्चिम बंगाल में टीएमसी में अभी तक बात नहीं बन पाई है। वहीं बीते दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ दिया। हालांकि ममता ने नाराजगी की वजह एक दिन पहले तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा की खबर ना होने का आरोप कांग्रेस पर लगाया।

यात्रा के बंगाल में पहुंचने पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि 'हमें उम्मीद है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेंगी। भट्टाचार्य ने आगे कहा कि यात्रा हमें लोकसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक और चुनावी रूप से आगे बढ़ने में मदद करेगी।

Created On :   25 Jan 2024 7:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story