विधानसभा चुनाव 2023: राजस्थान में संपन्न हुआ चुनाव, शाम 6 बजे तक 68.24 प्रतिशत मतदान

राजस्थान में संपन्न हुआ चुनाव, शाम 6 बजे तक 68.24 प्रतिशत मतदान
  • राजस्थान में 199 सीटों पर वोटिंग
  • 3 दिसंबर को आएंगे चुनाव के नतीजे

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान में 199 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो चुकी है। आज यानी शनिवार को मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुई। इस बार के चुनाव में 1,863 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें 1681 पुरुष और 182 महिला प्रत्याशी हैं। 51,507 पोलिंग बूथ पर मतदान हो रहा है। जिसके लिए पौने तीन लाख से अधिक कर्मचारी तैनात हैं।

राज्य में मतदाताओं की संख्या 5,25,38,105 है। इनमें से 2.74 करोड़ पुरुष और 2.53 करोड़ महिला मतदाता हैं। साथ ही, राज्य में 624 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। वहीं, 22.61 लाख वोटर ऐसे हैं जो पहली बार राज्य के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं। इसके अलावा राज्य में 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 मतदाता हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य में कुल 36,101 स्थानों पर कुल 51,507 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में कुल 10,501 और 41,006 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए हैं।

ये दिग्गज नेता चुनावी मैदान में

कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, मंत्री शांति धारीवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी, राजेंद्र यादव, शकुंतला रावत, उदय लाल आंजना, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, सालेह मोहम्मद, ममता भूपेश, प्रताप सिंह खाचरियावास, अशोक चांदना और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट चुनावी मैदान में अपना किस्मत आजमा रहे हैं।

वहीं, बीजेपी से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद दीया कुमारी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़,उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, बाबा बालकनाथ, किरोड़ी लाल मीणा और राज्यवर्धन राठौड़ शामिल हैं।

ये पार्टी भी चुनावी मैदान में

राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी, माकपा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, भारत आदिवासी पार्टी, भारतीय ट्राइबल पार्टी, एआईएमआईएम सहित कई पार्टी चुनावी मैदान में हैं। हालांकि, राज्य में कांग्रेस और बीजेपी ही प्रमुख रूप से चुनावी मैदान में हैं। लेकिन इस बार बीजेपी और कांग्रेस दोनों की ओर से कुल 40 से अधिक बागी टिकट नहीं मिलने पर पार्टी के खिलाफ मैदान में उतरे हुए हैं। जिसके चलते समीकरण बदलने की स्थिति भी बनी हुई है।

वर्तमान में राजस्थान की सियासी समीकरण की बात करें तो मौजूदा समय में कांग्रेस के पास 107 विधायक, बीजेपी के 70, आरएलपी के तीन, माकपा और भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के 2-2, राष्ट्रीय लोक दल का एक विधायक हैं। साथ ही, 13 निर्दलीय विधायक हैं। इसके अलावा दो सीटें (उदयपुर और करणपुर) खाली हैं। राजस्थान में 2018 के चुनाव में 74.06% मतदान हुए थे। वहीं, 2013 में 75.04 और 2008 में 66.25 फीसदी मतदान हुए थे।

Live Updates

  • 25 Nov 2023 9:19 AM GMT

    प्रदेश के 199 सीटों पर वोटिंग जारी

    राजस्थान के 199 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है, जो शाम 6 बजे तक चलने वाली है। प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 40 फीसदी से ज्यादा मतदान हुए हैं। जानकारों की मानें तो प्रदेश की जनता बड़ी संख्या में अपने घरों से निकलकर मताधिकार का प्रयोग कर रही है। वहीं बीजेपी-कांग्रेस में टिका-टिप्पणी भी होने लगी है। बीजेपी का कहना है कि पांच वर्षों में कांग्रेस ने प्रदेश की दिशा और दशा दोनों ही खराब करके रखी हुई है लेकिन अब उसके बहकावे में राजस्थान की जनता नहीं आने वाली है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि साल 2018 से कहीं ज्यादा पार्टी सीटों पर विजय का पताका फहराएगी और राजस्थान की सत्ता पर एक बार फिर से काबिज होगी।

  • 25 Nov 2023 8:44 AM GMT

    लोकतंत्र के महापर्व में लें हिस्सा- बीजेपी सांसद दीया कुमारी

    बीजेपी सांसद दीया कुमारी ने राजस्थान विधानसभा में वोट डालने के बाद कहा कि, मैंने आज लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा और राजस्थान की प्रगति के लिए मतदान किया। आप भी इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएं और ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें।

  • 25 Nov 2023 8:16 AM GMT

    राजेंद्र सिंह यादव ने डाला वोट

    राजस्थान सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह यादव ने अपने परिवार के साथ कोटपूतली के खेड़की वीरभान के सरकारी स्कूल में वोट डाला।

  • 25 Nov 2023 8:15 AM GMT

    दोपहर 1 बजे तक 40.27 फीसदी मतदान

    राजस्थान में दोपहर 1 बजे तक 40.27 फीसदी मतदान हुआ है। प्रदेश के 199 सीटों पर वोटिंग सुब 7 बजे से जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलने वाली है।

  • 25 Nov 2023 7:56 AM GMT

    बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी कांग्रेस- राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा

    राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, "पूरे प्रदेश में कांग्रेस के प्रति बहुत ही उत्साह है। लोग खुशी से वोट कर रहे हैं। कांग्रेस ने जिस तरह का काम किया है और पार्टी ने जो गारंटी दी है, उससे भारी उत्साह है। कोविड के दौरान राज्य सरकार द्वारा किए गये प्रबंधन से लोगों में सरकार के प्रति सकारात्मक सोच बनी हुई है। कांग्रेस सरकार बहुत अच्छे बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी।"

  • 25 Nov 2023 7:48 AM GMT

    वोटिंग के लिए जबरदस्त भिड़

    राजस्थान में विधानसभा के लिए मतदान जारी है। प्रदेश के अलग-अलग बूथों पर जबरदस्त भिड़ देखी जा रही है। राज्य में सुबह 11 बजे तक करीब 25 फीसदी वोटिंग हुई है।

  • 25 Nov 2023 7:37 AM GMT

    गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर में डाला वोट

    राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर में अपना वोट डाला। वह लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

  • 25 Nov 2023 7:27 AM GMT

    राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने डाला वोट

    राजस्थान के नागौर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने बारां पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला।

  • 25 Nov 2023 6:58 AM GMT

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने डाला वोट

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान के कोटा में अपना वोट डाला। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा, "लोकतंत्र उत्सव है, सभी लोग अपने मत का उपयोग कर रहे हैं। लोगों में उत्साह है। सभी मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने विचारों की अभिव्यक्ति करना चाहिए। तभी हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा।"

  • 25 Nov 2023 6:40 AM GMT

    मतदान के 5 घंटे हो चुके

    राजस्थान विधानसभा के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से प्रदेश में वोटिंग हो रही है। सुबह से 11 बजे तक करीब 25 फीसदी तक मतदान हुए हैं। मतदान के 5 घंटे बीत चुके हैं।

Created On :   25 Nov 2023 1:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story