मानसून सत्र: राज्यसभा की कार्यवाही शुरु, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा का आखिरी दिन

राज्यसभा की कार्यवाही  शुरु, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा का आखिरी दिन
  • बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण मुद्दे पर चर्चा की मांग
  • बिहार में एसआईआर के मुद्दे पर प्रदर्शन
  • आप सांसद संजय सिंह ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज उच्च सदन यानि राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। थोड़ी देर में कार्यवाही फिर शुरु होगी।

बिहार में एसआईआर के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया। बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के मामले पर चर्चा के लिए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है।

आज राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर विषय पर चर्चा का आखिरी दिन है। जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री एस. जयशंकर दोपहर एक बजे राज्यसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री और सदन के नेता जेपी नड्डा दोपहर 3 बजे अपने विचार रखेंगे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उच्च सदन में चर्चा का जवाब दे सकते हैं।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "मैंने कल ही कहा था कि मेरा भाषण समाप्त होने तक 30 बार हो जाएगा... इनमें ये बोलने की हिम्मत नहीं है कि वे झूठ बोल रहा है। दाल में कुछ काला है। हमारी नीति रही है कि किसी तीसरे को हमारे बीच बोलने का हक नहीं है। आज भी हम नहीं मान सकते हैं। इन्होंने क्यों माना कैसे माना? ये देश को बताना चाहिए। 2 घंटे के भाषण में उन्होंने ट्रंप का नाम तक नहीं लिया।

Created On :   30 July 2025 11:58 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story