आरएलडी-एनडीए गठबंधन: जल्द ही एनडीए गठबंधन के साथ जुड़ेगी आरएलडी! पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने लगा दी मुहर!

जल्द ही एनडीए गठबंधन के साथ जुड़ेगी आरएलडी! पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने लगा दी मुहर!
  • पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को मिला भारत रत्न
  • दादा को भारत रत्न मिलने पर भावुक हुए जयंत चौधरी
  • जल्द ही एनडीए गठबंधन के साथ जुड़ेगी आरएलडी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल यानि आरएलडी का एनडीए गठबंधन के साथ जुड़ना लगभग तय हो चुका है। पिछले कुछ दिनों से आरएलडी चीफ जयंत चौधरी का भाजपा के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरें सामने आ रही थीं। लेकिन शुक्रवार को मोदी सरकार की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के एलान के बाद यह गठबंधन बनना तय माना जा रहा है। मोदी सरकार की ओर से अपने दादा को भारत रत्न दिए से सम्मानित किए जाने के बाद जयंत चौधरी भावुक नजर आए और उन्होंने पीएम मोदी का शुक्रिया भी अदा किया। इस बीच आरएलडी चीफ ने भाजपा के साथ गठबंधन बनाने पर भी मुहर लगा दी।

दादा को भारत रत्न मिलने पर भावुक हुए जयंत

मोदी सरकार की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का एलान के बाद जयंत चौधरी ने कहा, "आज देश के लिए बड़ा दिन है। मैं भावुक हूं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति का आभार व्यक्त करता हूं। देश उनका शुक्रिया अदा करता है। प्रधानमंत्री मोदी देश की नब्ज को समझते हैं। आज कमेरा वर्ग, किसान और मजदूरों का सम्मान किया जा रहा है। यह करने की क्षमता और किसी सरकार में नहीं रही। मुझे आज मेरे पिता अजीत सिंह की याद आ गई। मैं कितनी सीटें लूंगा इस बात पर ध्यान ना दें। अब मैं किस मुंह से इनकार करूं। मैं अपना कुछ डिलीट नहीं करूंगा। जैसी राजनीतिक परिस्थिति रहती है। मैं अपनी बात को आगे रखता हूं।"

कुछ ही दिनों में हो जाएगा गठबंधन का एलान

सूत्रों की माने तो राष्ट्रीय दल और भाजपा का गठबंधन बनना लगभग तय हो चुका है। राष्ट्रीय दल दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसमें बागपत और बिजनोर सीटें शामिल होंगी। इसके अलावा गठबंधन में जयंत चौधरी की पार्टी को एक राज्यसभा सीट भी दी जाएगी। कुछ ही दिनों में इस गठबंधन का आधिकारिक एलान भी कर दिया जाएगा। इससे पहले बीते दिन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी यानि कि एसबीएसपी के चीफ ओपी राजभर ने कहा था कि जयंत चौधरी 12 फरवरी को एनडीए में शामिल होने जा रहे हैं। इन तमाम बातों से साफ है कि जयंत चौधरी की आरएलडी और भाजपा के गठबंधन का एलान कुछ ही दिनों में कर दिया जाएगा।

Created On :   9 Feb 2024 10:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story