उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: विपक्ष से बी सुदर्शन रेड्डी की उम्मीदवारी पर क्या है AAP का स्टैंड? जानें पार्टी का फैसला

विपक्ष से बी सुदर्शन रेड्डी की उम्मीदवारी पर क्या है AAP का स्टैंड? जानें पार्टी का फैसला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन से किनारा कर चुकी आम आदमी पार्टी ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपना स्टेंड क्लियर कर दिया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को समर्थन देने का फैसला किया है। इस बात की पुष्टि आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को की। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में आप सांसद ने कहा कि विपक्ष से बी सुदर्शन रेड्डी उम्मीदवार हैं। गौरतलब है कि NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़े -गांधीनगर में सहकारी अग्रणियों की कार्यशाला का आयोजन, सीएम भूपेंद्र पटेल करेंगे मार्गदर्शन

जानें कौन हैं बी सुदर्शन रेड्डी?

  • बी सुदर्शन रेड्डी 16 साल से अधिक समय तक संवैधानिक अदालतों में सेवाएं दे चुके हैं।
  • जुलाई 1946 में जन्मे न्यायमूर्ति रेड्डी को 2 मई, 1995 को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया
  • 5 दिसंबर 2005 को वह गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए।
  • 12 जनवरी, 2007 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बने।
  • 8 जुलाई 2011 को सेवानिवृत्त हुए रिटायर हुए।
  • 27 दिसंबर 1971 को हैदराबाद में आंध्र प्रदेश बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए.
  • 1988 से 1990 के दौरान उच्च न्यायालय में सरकारी वकील के रूप में सेवा दी।
  • 1990 के दौरान छह महीने के लिए केंद्र सरकार के अतिरिक्त स्थायी अधिवक्ता के रूप में भी काम किया।
  • उस्मानिया विश्वविद्यालय के कानूनी सलाहकार और स्थायी वकील भी रह चुके हैं।
  • मार्च 2013 में गोवा के पहले लोकायुक्त बने थे, सात महीने के भीतर ही इस्तीफा दे दिया।
  • हैदराबाद स्थित अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता एवं मध्यस्थता केंद्र के न्यासी बोर्ड के सदस्य भी हैं।

यह भी पढ़े -कैबिनेट ने राजस्थान के कोटा में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट विकसित करने को मंजूरी दी; 1,507 करोड़ रुपए होंगे खर्च

कब होंगे उपराष्ट्रपति का चुनाव?

9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले है। वहीं, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। बता दें, जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद चुनाव कराया जा रहा है।

Created On :   19 Aug 2025 9:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story