बिहार: लालू, राबड़ी औऱ तेजस्वी पर आरोप तय, सभी ने कहा गलत केस, सभी ने बारी बारी से कहा मैं दोषी नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोर्ट ने कहा सरकारी पद का गलत फायदा उठाया। अदालत ने लालू से पूछा अपने आपको पूछा आरोपों को सही मानते हो या गलत। लालू ,राबड़ी और तेजस्वी ने कहा मैं दोषी नहीं हूं। सभी ने केस को गलत बताया। हालांकि कोर्ट ने आरोप तय कर दिये है। कोर्ट ने धारा 420 के तहत आरोप तय किए है। लालू परिवार ने कहा साजिश के तहत मामला दर्ज किया है।
आईआरसीटीसी मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से लालू परिवार को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने IRCTC) में कथित अनियमितताओं से जुड़े भ्रष्टाचार केस में आरोप तय करने का आदेश सुनाया है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू परिवार को ये बड़ा झटका लगा है। इसका असर चुनाव पर देखने को मिल सकता है। इस केस में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, प्रेम गुप्ता समेत 14 आरोपी हैं। आरोपियों की दलील से अदालत सहमत नहीं है। आरोप तय होने के बाद लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ मुकदमे का ट्रायल चलेगा।
#WATCH | दिल्ली: राजद नेता तेजस्वी यादव राउज़ एवेन्यू कोर्ट से रवाना हुए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 13, 2025
राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC होटल भ्रष्टाचार मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय किए। यह मामला रांची और पुरी… pic.twitter.com/vVYonA4EnK
आरोप तय होने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव राउज़ एवेन्यू कोर्ट से रवाना हुए। राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC होटल भ्रष्टाचार मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय किए। यह मामला रांची और पुरी स्थित दो IRCTC होटलों के टेंडर में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है।
Created On :   13 Oct 2025 10:58 AM IST