कर्नाटक समाचार: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक में पहुंचे डिप्टी सीएम शिवकुमार समेत कई मंत्री

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक में पहुंचे डिप्टी सीएम शिवकुमार समेत कई मंत्री

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की ओर से बेंगलुरु स्थित सीएम आवास में ब्रेकफास्ट बैठक बुलाई, उनकी इस मीटिंग में डिप्टी सीएम शिवकुमार और मंत्रिमंडल के सभी मंत्री पहुंच रहे है। माना जा रहा है कि सीएम ने अपने मंत्रियों की ये ब्रेकफास्ट बैठक उनकी सरकार में अब तक सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त करने के मकसद से बुलाई है। इसे लेकर कर्नाटक के मंत्री जी. परमेश्वर ने मीडिया से कहा मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को नाश्ते पर बुलाया है और इस्तीफा देने से पहले वे सभी मंत्रियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं, मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि सिद्धारमैया को दिल्ली में किसी पद की पेशकश की गई है या नहीं, यह हाई कमान पर निर्भर करता है

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और KPCC अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार अपने आवास से रवाना हुए। वो मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा बुलाई गई ब्रेकफास्ट बैठक के लिए उनके आवास पर पहुंचे।

कर्नाटक के मंत्री एच.के. पाटिल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा बुलाई गई ब्रेकफास्ट बैठक के लिए बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर पहुंचे।

राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच, बेंगलुरु के मेखरी सर्कल पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और KPCC अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के पोस्टर लगाए गए हैं।

Created On :  

Tags

Next Story