राममंदिर उद्घाटन: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकरा कर गलती कर रहे कुछ लोग

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकरा कर गलती कर रहे कुछ लोग
  • 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा
  • बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
  • शैला नृत्य करने वालों के साथ सीएम

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकराने वालों को आड़े हाथ लिया। शनिवार को पंडि़त शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय में स्पोट्र्स काम्प्लेक्स उद्घाटन अवसर पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि पूर्व में काल के प्रभाव में जिन लोगों ने अपराध किया, उन्हें तो माफी मांगनी पड़ेगी। कुछ लोग आज भी भगवान राम के मंदिर के आमत्रण को ठुकरा कर फिर गलती कर रहे हैं। ऐसे लोग विचार करें, अभी 22 जनवरी में बहुत समय है। जिन लोगों ने भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को नकारने का निर्णय किया है तो यह बात वर्तमान पीढ़ी और भारत के बहुजन समाज के लिए निश्चित रूप से सोचने वाली बात है।

सीएम ने समझाया राजनीति और रामनीति-

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजनीति और रामनीति पर समझाइश देते हुए कहा कि राजनीति लोकतंत्र का तकाजा है। विचारों की भिन्नता, अभिव्यक्ति की आजादी राजनीति में संभव है। लेकिन यह दुर्भाग्य की बात होगी कि कोई संस्कृति को नकार दे। सीएम ने कहा हमारी संस्कृति है रामनीति की। बात जब सादगी और सुशासन की होगी तो हम भगवान राम को कैसे छोड़ सकते हैं। 17 लाख साल पुराना समय बीतने पर भी रामराज्य आज भी रोमांचित करता है। भगवान राम आदर्श पिता, आदर्श पुत्र, आदर्श पति और आदर्श शासक की सीख देते हैं।

शासन व्यवस्था बदलते ही माहौल बदला

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि शासन व्यवस्था बदलते ही माहौल कैसे बदल जाता है इसका उदाहरण है केंद्र की मोदी सरकार में खेल के क्षेत्र में भारत का योगदान। पहले ओलंपिक में कुश्ती जीत जाते थे तो बड़ी बात होती थी, अब एक दो नहीं लगातार पुरस्कारों की झड़ी लगी है।

प्रदेश के 89 जनजातीय विकासखंडों में प्रतियोगी परीक्षाओं की होगी कोचिंग

जनजातीय बाहुल्य संभाग शहडोल का समग्र विकास किया जाएगा। जन जातीय वर्ग की महिलाओं में अपने शौर्य और पराक्रम से देश की रक्षा की है। रानी दुर्गावती उनमें से एक हैं। उन्ही की याद में प्रदेश के 89 जन जातीय विकासखंडों में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग की जाएगी। पॉलिटेक्निक मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जन जातीय समाज द्वारा उत्पादित मोटे अनाज की खरीदी सरकार द्वारा करने पर प्रति क्विटल एक हजार का बोनस दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय समाज के लिए ऐहतिहासिक कार्य किए हैं। उनके कार्यों से पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढी है। केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर एक-एक संकल्प को पूरा करेगी। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विजय शाह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं कुटीर एवं ग्रामेाद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, सांसद हिमाद्री सिंह, विधायक मनीषा सिंह, जयसिंह मरावी, शरद कोल, मीना सिंह, शिवनारायण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Created On :   14 Jan 2024 6:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story