कैबिनेट विस्तार: कमलनाथ कैबिनेट से जुड़ा मोहन कैबिनेट का अजब संयोग, वही तारीख, वही संख्या और कुछ उन्हीं चेहरों ने ली शपथ

कमलनाथ कैबिनेट से जुड़ा मोहन कैबिनेट का अजब संयोग, वही तारीख, वही संख्या और कुछ उन्हीं चेहरों ने ली शपथ
  • एमपी में कैबिनेट का विस्तार
  • 18 विधायक बनाए गए मंत्री

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कहते हैं कई बार सियासत में ऐसे संयोग बनते हैं जो चर्चा का विषय बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही मध्य प्रदेश की राजनीति में देखने को मिला है। आज यानी 25 दिसंबर को मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार हुआ। जिसमें 18 विधायकों ने मंत्री, 6 राज्य स्वतंत्र प्रभार मंत्री और चार राज्यमंत्री पद की शपथ ली। विधायकों का शपथ समारोह से एक अजब का संयोग बना है। दरअसल, आज से पांच साल पहले इसी दिन कांग्रेस की कमलनाथ सरकार का भी विस्तार हुआ था।

28 विधायकों ने ली शपथ

जानकार हैरानी होगी कि 2018 में कमलनाथ सरकार बनने के बाद भी पहला मंत्रिमंडल विस्तार 25 दिसंबर को ही हुआ था। जबकि सीएम मोहन यादव का पहला मंत्रिमंडल विस्तार भी 25 दिसंबर को ही हुआ है। इसके अलावा खास बात यह है कि तब भी 28 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इस बार भी 28 विधायकों ने शपथ ली है लेकिन इस बार 18 मंत्री, 6 राज्य स्वतंत्र मंत्री और 4 राज्यमंत्री पद की शपथ ली है।

ये तीन नेता कमलनाथ सरकार में रह चुके हैं मंत्री

खास बात यह भी है कि मोहन यादव की कैबिनेट में कुछ विधायक ऐसे भी हैं जिन्होंने 2018 में कमलनाथ सरकार में भी मंत्रिपद की शपथ ली थी। लेकिन बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए थे। इस बार भी उन नामों में तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत और प्रद्युम्न सिंह तोमर जैसे विधायक हैं जिन्होंने 2018 में भी शपथ ली थी। जबकि इस बार भी ये तीनों विधायक मंत्री पद की शपथ लिया है जो अजब संयोग है।

हालांकि कमलनाथ सरकार के समय हुए मंत्रिमंडल विस्तार की खासियत यह थी कि सभी 28 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली थी। जबकि सीएम मोहन यादव के मंत्रिमंडल में कैबिनेट के साथ-साथ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्यमंत्री की शपथ हुई है।

Created On :   25 Dec 2023 12:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story