मोदी सरकार के 11 साल: सुशासन के 11 वर्ष भारत की आत्मा से जुड़े हैं, जो एक राष्ट्र के पुनर्जागरण का प्रतीक

सुशासन के 11 वर्ष भारत की आत्मा से जुड़े हैं, जो एक राष्ट्र के पुनर्जागरण का प्रतीक
  • पीएम मोदी की विदेश नीति ने नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया
  • 11वां वर्ष सुशासन और गरीब कल्याण के नाम
  • भारत अब वैश्विक नीति निर्धारक भी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की एनडीए वाली केंद्र सरकार ने 11 साल पूरे कर लिए हैं। इन सालों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र के साथ भारत ने वैश्विक मंचों पर अपना मान-सम्मान बढ़ाया है। पीएम मोदी की अगुवाई में भारत ने तेज़ी से विकास की राह पर अग्रसर होते हुए एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरा। मोदी सरकार की योजनाएं अब सिर्फ सरकारी फाइलों में नहीं, जमीनी हकीकत में बदल चुकी हैं।, अब देश एक नए युग की ओर अग्रसर है। आर्थिक विकास के साथ साथ सामाजिक न्याय, डिजिटल सशक्तिकरण, पर्यावरणीय संतुलन, और समावेशी विकास भी पीएम मोदी सरकार का सपना है, जिसे साकार करने में सरकार जुटी हुई है।

विकासशील देशों में गिना जाना वाला भारत, आज G20 जैसे वैश्विक मंच की अध्यक्षता करता है। दुनिया के कई विकसित देशों से द्विपक्षीय संबंध और रणनीतिक साझेदारियों को लेकर भारत नई ऊंचाइयों पर हैं। अपने कूटनीति और निर्णायक नेतृत्व ने दुनिया को ये साफ मैसेज दे दिया है कि भारत अब सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि एक 'वैश्विक नीति निर्धारक' भी है।

यह भी इतना सत्य है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय व्यवस्था और रोजगार के क्षेत्रों में अब भी बड़ी चुनौतियाँ विराजमान हैं। सुशासन के ये 11 वर्ष भारत की आत्मा से जुड़े हैं, जो एक राष्ट्र के पुनर्जागरण का प्रतीक है।अब इसी गति, निष्ठा और समर्पण भाव से आगे बढ़ने की और जरूरत है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ इस काल को भारत के स्वर्णिम युग के रूप में याद करें।

मोदी सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में बदलाव लाने के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं शुरू कीं। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचाया। डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी पहलों ने भारत को तकनीकी और औद्योगिक रूप से सशक्त किया। कोरोना संकट के दौरान जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने "आत्मनिर्भर भारत" का आह्वान किया, वह देश को नई दिशा देने वाला सिद्ध हुआ। आज भारत ड्रोन तकनीक, सेमीकंडक्टर, स्पेस टेक्नोलॉजी और स्वदेशी हथियारों के निर्माण में बड़ी छलांग लगा चुका है।

मोदी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण को भी प्राथमिकता दी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, महिला सुरक्षा कानून, और हालिया महिला आरक्षण कानून जैसे कदम महिलाओं को मुख्यधारा में लाने में मील का पत्थर बने हैं।

इन सालों में पीएम मोदी सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों के प्रतीक बन चुके हैं। जनता के बीच सीधा संवाद, योजनाओं का ज़मीन पर क्रियान्वयन, और भ्रष्टाचार पर सख्त रुख ने उन्हें एक जननायक की पहचान दी है। मैं देश की जनता को, प्रधानमंत्री मोदी को, गृह मंत्री अमित शाह को, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

पीएम का सपना है कि भारत विश्वगुरु बने, विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने और इसे हमें पूरा करना है तो हमें एक्सपोर्ट को बढ़ाना होगा। तभी हमारी कृषि, रोजगार, सर्विस सेक्टर ,औद्योगिक विभाग में ग्रोथ होगी। सेवा और सुशासन ने भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है। मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो यात्रा 2014 में प्रारंभ की थी, उसने अब 2025 तक आते-आते देश को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और वैश्विक मंच पर सम्मानित राष्ट्र में परिवर्तित कर दिया है।

Created On :   11 Jun 2025 7:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story