Bihar Politics: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने साधा बीजेपी पर जमकर निशाना, कहा- 'पहली बार देखा जा रहा है कि सत्ता पक्ष सदन में हंगामा कर रहा'

- आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने साधा सत्ता पार्टी पर निशाना
- अपने परिवार के साथ हो रहे अत्याचारों पर दिया जोर
- सत्ता पार्टी को बताया हंगामा करने वाला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में चल रही एसआईआर का विपक्षी दल जमकर विरोध कर रहे हैं। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष ने बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के बहिष्कार का ऐलान किया ही था। अब तेजस्वी यादव नीतीश सरकार पर निशाना साध रहे हैं। तेजस्वी यादव का कहना है कि, सदन में मेरे माता पिता को गाली दी जा रही थी लेकिन मैंने कुछ नहीं कहा। वहीं, अब मां बहनों को भी गाली दी जा रही है। मैंने स्पीकर को आपत्ति दर्ज करवाई है और वीडियो रिकॉर्डिंग निकालने की अपील की है। उन्होंने ये भी बोला है कि, पहली बार देखा जा रहा है कि सदन में सत्ता पक्ष हंगामा कर रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने साधा नीतीश सरकार पर निशाना
तेजस्वी यादव ने निशाना साधते हुए कहा है कि, 'लगातार हमारे भाषण को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा था। सदन में मेरे माता-पिता को गाली दी जा रही थी लेकिन मैंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मां बहनों की गाली वो व्यक्ति दे रहा था। मैंने स्पीकर को आपत्ति दर्ज़ कराई है कि वीडियो रिकॉर्डिंग निकाली जाए। कल उपमुख्यमंत्री गाली दे रहा था, आज इनके चेले गाली दे रहे हैं। हम मुद्दे की बात कर रहे थे, सच सुनने की हिम्मत भाजपाई गुंडों में नहीं रह गई है। पहली बार देखा गया कि सत्ता पक्ष के लोग ही सदन में हंगामा कर रहे हैं।'
एसआईआर को लेकर तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया
तेजस्वी यादव ने एसआईआर को लेकर प्रतिक्रिया दी है कि, 'सुप्रीम कोर्ट के आधार कार्ड की सलाह दी है। इसके बारे में विजय कुमार चौधरी कुछ भी क्यों नहीं कहते हैं? क्योंकि चुनाव आयोग को छुपाना है, बचाना है, सब कोई मिला हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि, असली खेला तो अगस्त के बाद ये लोग करेंगे। अभी तो इन लोगों ने खुद साइन करके फॉर्म जमा किया है। हम लोगों की नजरें गड़ी हुई हैं।'
Created On :   24 July 2025 4:41 PM IST