तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 लाइव: तेलंगाना में संपन्न हुई वोटिंग, 64.26 प्रतिशत हुआ मतदान

तेलंगाना में संपन्न हुई वोटिंग, 64.26 प्रतिशत हुआ मतदान
  • तेलंगाना की सभी 119 विधानसभा सीटों पर हुआ चुनाव
  • 3 दिसंबर को होगा फैसला

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना की सभी 119 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो गया है। राज्य की सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुए। राज्य में 2,290 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, जिनकी नतीजों का एलान अब 3 दिसंबर को होगा। राज्य में चुनाव को शांति तरीके संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने कुल 35,655 मतदान केंद्र बनाए थे। राज्य में 64.26 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Live Updates

  • 30 Nov 2023 10:13 AM GMT

    दोपहर 3 बजे तक हुई 51.8% वोटिंग

    तेलंगाना चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 51.8% वोटिंग हो चुकी है। 

  • 30 Nov 2023 8:09 AM GMT

    दोपहर 1 बजे तक हुई 36.68% वोटिंग

    तेलंगाना चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 36.68% वोटिंग हो चुकी है। 

  • 30 Nov 2023 7:29 AM GMT

    के कविता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    बीआरएस एमएलसी के.कविता के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 130 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके तहत मतदान केंद्रों के अंदर या उसके आसपास प्रचार करने पर प्रतिबंध है। उन पर आरोप है कि आज हैदराबाद में अपना वोट डालने के बाद कविता ने इसी नियम का उल्लंघन करते हुए मीडिया को संबोधित किया था। 

  • 30 Nov 2023 7:27 AM GMT

    97 वर्षीय वोटर ने डाला वोट

    यपराल की रहने वाली 97 वर्षीय सबिता नियोगी ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।



     


  • 30 Nov 2023 7:23 AM GMT

    विजय देवरकोंडा भी अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे

    अभिनेता विजय देवरकोंडा तेलंगाना विधानसभा चुनाव में अपना वोट डालने के लिए हैदराबाद के जुबली हिल्स पब्लिक स्कूल पहुंचे। देवरकोंडा ने कहा, "मैंने सुना है कि मतदान प्रतिशत थोड़ा कम है। मैं उन सभी युवा लड़कों और लड़कियों से अनुरोध करता हूं जिनके पास अपनी वोटिंग आईडी और चुनाव कार्ड है कि वो वोट करने आएं। अपने परिवार के साथ आएं और मतदान करें, आपको यह करना चाहिए।"

  • 30 Nov 2023 7:22 AM GMT

    तेलंगाना के सीएम ने डाला वोट

    तेलंगाना और बीआरएस के चीफ के.चंद्रशेखर राव और उनकी पत्नी शोभा राव ने सिद्दीपेट के चिंतामडका स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 

  • 30 Nov 2023 6:29 AM GMT

    बीआरएस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के भाई को रोका

    बीआरएस कार्यकर्ताओं ने राज्य कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी उम्मीदवार रेवंत रेड्डी के भाई कोंडल रेड्डी को कामारेड्डी में मतदान केंद्र पर जाने से रोक लिया। उन्होंने कहा कि कोंडल यहां के मतदाता नहीं हैं इसलिए उन्हें यहां आने का अधिकार नहीं है।

    इसके जवाब में कोंडल रेड्डी ने कहा, "मैं एक जनरल एजेंट हूं, मैं बूथ पर गया था लेकिन बीआरएस कार्यकर्ताओं ने मुझे और मेरे वाहन को रोक दिया। उन्होंने हमला करने की कोशिश की। कांग्रेस कार्यकर्ता मेरे साथ हैं। उनके (बीआरएस) वाहन मेरी कार का पीछा कर रहे थे पिछले 2-3 घंटों से मुझे रोकने की कोशिश की जा रही है। मैं आम तौर पर सुबह से ही मतदान केंद्रों का दौरा कर रहा हूं। मैंने एसपी से शिकायत की है। देखते हैं क्या होता है।"

  • 30 Nov 2023 6:20 AM GMT

    सुबह 11 बजे तक हुई 20.64% वोटिंग

    तेलंगाना चुनाव में सुबह 11 बजे तक 20.64% वोटिंग हो चुकी है। तेलंगाना के बाकी हिस्सों की तुलना में हैदराबाद शहर में अब तक कम मतदान किया गया है। इस बीच आदिलाबाद में सुबह 11 बजे तक 30 .6 फीसदी जबकि हैदराबाद में 12.3 फीसदी मतदान हो चुका है। कई जगहों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें देखी गई।

  • 30 Nov 2023 6:06 AM GMT

    नागा चैतन्य ने डाला वोट

    एक्टर नागा चैतन्य ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उन्हें महिला छात्रावास में बने मतदान केंद्र पर स्पॉट किया गया। 

  • 30 Nov 2023 4:44 AM GMT

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने किया मतदान

    तेलंगाना चुनाव में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने भी मतदान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा, "केसीआर सरकार के तहत 10 साल तक राज्य के किसानों को परेशानी हुई। इस चुनाव में मुझे मतदाताओं से उम्मीद है कि वह तेलंगाना के भविष्य को आगे ले जाएंगे। कांग्रेस लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। पार्टी दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भारत जोड़ो यात्रा के बाद तेलंगाना में कई बदलाव हुए। बीआरएस- बीजेपी-एआईएमआईएम मिलकर कांग्रेस को हराने की कोशिश कर रहे हैं।"

Created On :   30 Nov 2023 2:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story