लोकसभा चुनाव 2024: सीट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच तनातनी जारी, जानें अखिलेश यादव की क्या है मांग

सीट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच तनातनी जारी, जानें  अखिलेश यादव की क्या है मांग
  • यूपी में सीट बंटवारे को लेकर अभी तक फैसला नहीं हुआ तय
  • इंडी गठबंधन में सपा और कांग्रेस के बीच तनातनी जारी
  • जल्द होने वाले हैं लोकसभा चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। करीब दो महीने बाद लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। लेकिन अभी तक उत्तर प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A.) में शामिल दलों के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी कोशिश है कि सीटों का बंटवारा जल्द हो और इसी आधार पर वे आगे बढ़ेंगे।

अटकलें हैं कि कांग्रेस ने 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में 20 सीटों की मांग की है। हालांकि, सपा ने कांग्रेस को 11 सीटों पर चुनाव लड़ने को कहा है। लेकिन कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए राजी नहीं है। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय लोकदल को 7 सीटें दी जा सकती हैं।

2014 को रिपीट करने की तैयारी में बीजेपी

गौरतलब है कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 71 सीटें जीती थीं। इस दौरान राज्य में बीजेपी का वोट शेयर 42.63 फीसदी रहा। वहीं, अपना दल (एस) को 2 सीटें मिली थीं और उनका वोट शेयर 1 फीसदी रहा। इसके अलावा सपा 5 सीटों पर जीत हासिल कर 22.35 फीसदी वोट शेयर हासिल करने में सफल रही। राज्य में बसपा का खाता भी नहीं खुला था। हालांकि, पार्टी ने 19.77 फीसदी वोट हासिल की। साल 2014 के चुनाव कांग्रेस को यूपी में केवल 2 सीटें और 7.3 फीसदी वोट मिले।

2019 में भी बीजेपी ने किया था बेहतर प्रदर्शन

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 62 सीटें जीती थीं। इस दौरान राज्य में बीजेपी को 49.56 फीसदी वोट मिला। अपना दल (एस) को 2 सीटें और 1.01 फीसदी मिले थे। सपा को पिछले चुनाव में केवल 5 सीटें जीती थीं। वहीं, पार्टी का वोट शेयर घटकर 17.96 फीसदी मत मिले थे। इस चुनाव में 10 सीटों के साथ बसपा राज्य की दूसरे नंबर की पार्टी बनी। इस दौरान पार्टी को 19.26% वोट मिले थे। बता दें कि, लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को केवल एक सीट मिले और उसका वोट शेयर 6.3 रहा। रालोद ने इस चुनाव में केवल एक सीट जीतने में सफल रही। लेकिन उसे 1.67 फीसदी वोट मिले थे।

अब एक दो महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लेकिन इंडिया अलायंस में अभी तक यूपी में सीट बंटवारे को लेकर कोई ऐलान सामने नहीं आया है। हालांकि, सपा ने 16 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिससे कांग्रेस नाराज है।

Created On :   4 Feb 2024 1:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story