लोकसभा चुनाव 2024: '4 जून को 400 पार', आंध्र प्रदेश में पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन में दरार पर किया वार

4 जून को 400 पार, आंध्र प्रदेश में पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन में दरार पर किया वार
  • पीएम मोदी ने बीजेपी पर साधा निशाना
  • चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण पीएम के साथ रहे मौजूद
  • 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए- PM

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को आंध्र प्रदेश के पालनाडू जिले में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, " कल ही देश में चुनाव का बिगुल बजा है और आज मैं आप सबके बीच हूं। यहां मुझे ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का आशीर्वाद मिल रहा है। त्रिदेवों के इस आशीर्वाद से हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश और भी बड़े निर्णय लेगा। ये संयोग है कि इस बार चुनावों के परिणाम 4 जून को आने वाले हैं। पूरा देश कह रहा है, 4 जून को 400 पार।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमारा NDA गठबंधन क्षेत्रीय आकांक्षाएं और राष्ट्रीय प्रगति दोनों को साथ लेकर चलता है। इस चुनाव में भाजपा के सहयोगी हमारे साथी लगातार बढ़ रहे हैं। NDA की ताकत बढ़ रही है। चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण दोनों लंबे समय से आप लोगों के हक के लिए आंध्र के विकास के लिए दिन रात आपके लिए काम करते रहे हैं।"

25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए- PM

प्रधानमंत्री ने कहा, "हमारी सरकार के पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। आंध्र प्रदेश में, एनडीए सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत लगभग 10 लाख घर दिए हैं। यहां पालनाडु में गरीबों के लिए करीब 5 हजार पक्के घर बनाए गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत आंध्र प्रदेश में करीब एक करोड़ परिवारों को नल कनेक्शन मिल चुका है।"

पीएम मोदी ने कहा, "NDA में हम सबको साथ लेकर चलते हैं, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जिसका एक ही एजेंडा है गठबंधन के लोगों को यूज एंड थ्रो करना। आज कांग्रेस के लोगों को भले ही मजबूरी में INDI गठबंधन बनाना हो लेकिन इनकी सोच वहीं है। लेफ्ट और कांग्रेस केरल में एक दूसरे को क्या कहते हैं। बंगाल में TMC और लेफ्ट एक दूसरे के लिए क्या-क्या बोलते हैं। पंजाब में कांग्रेस और AAP एक दूसरे के लिए कैसी भाषा बोलते हैं। जो लोग चुनाव से पहले अपने फायदे के लिए ऐसे लड़ते हों वो चुनाव के बाद क्या करेंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।"

Created On :   17 March 2024 1:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story