UP Politics: समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर एफआईआर दर्ज, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक उनकी माता पर आपत्तिजनक कमेंट किए जाने का है आरोप

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और उनके परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर एक्शन हुआ है। बीजेपी के नगर अध्यक्ष की शिकायत पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर एफआईआर दर्ज की गई है। पार्टी के एक्स हैंडल से न केवल ब्रजेश पाठक व उनकी मां के ऊपर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।
दरअसल, समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के एक्स हैंडल सें यूपी डिप्टी के खिलाफ अपमानजनक कमेंट किया गया था, जिसके बाद शनिवार को लखनऊ की बीजेपी यूनिट ने ट्विटर हैंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता 352, 353(2), 356(2), 356(3) और आईटी एक्ट 67 के तहत विशेष एक्स अकाउंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं विवाद बढ़ने के बाद सपा की ओर से उस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया ट्वीट
सपा मीडिया सेल की तरफ से किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "अखिलेश जी, ये आपकी पार्टी की भाषा है? ये आपकी पार्टी का आफिशियल हैंडल है!! किसी के दिवंगत माता-पिता के लिए शब्दों का ये चयन है? लोकतंत्र में सहमति-असहमति-आरोप-प्रत्यारोप सब चलते आए हैं और चलते रहेंगे पर आप अपनी पार्टी को इस स्तर पर ले आएँगे? क्या आदरणीया डिंपल जी इस स्त्री विरोधी और पतित मानसिकता को स्वीकार करेंगी? सोचिएगा!!!'
Created On :  


