लोकसभा चुनाव 2024: वरुण गांधी ने खरीदा नामांकन पत्र, पीलीभीत से ही लड़ेंगे चुनाव, सपा या बीजेपी से टिकट मिलने पर अभी भी संशय बरकरार

वरुण गांधी ने खरीदा नामांकन पत्र, पीलीभीत से ही लड़ेंगे चुनाव, सपा या बीजेपी से टिकट मिलने पर अभी भी संशय बरकरार
  • पीलीभीत से ही चुनाव लड़ेंगे वरुण गांधी
  • सपा या बीजेपी से टिकट मिलने पर अभी भी संशय बरकरार
  • वरुण गांधी ने खरीदा नामांकन पत्र

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी से टिकट न मिलने की आशंका के बीच वरुण गांधी ने बागी तेवर अख्तियार कर लिए हैं। खबर है कि वरुण गांधी ने चुनावी नामांकन पत्र खरीद लिया है। जिससे ये साफ है कि वरुण गांधी इस बार चुनावी मैदान में जरूर नजर आएंगे। हालांकि, वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या सपा और बसपा में से किसी एक का दामन थामेंगे, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं। बता दें कि, कांग्रेस उनके लिए पहले ही दरवाजे बंद कर चुकी है। और अब सपा सुप्रीमो का भी बड़ा बयान सामने आया है।

गांधी ने खरीदा नामांकन पत्र

भाजपा नेता व पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सांसद वरुण गांधी ने जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से नामांकन पत्र खरीद लिया है। इससे यह तो साफ हो गया है कि वरुण गांधी पीलीभीत लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि, आज नामांकन का पहला दिन है। वरुण गांधी के निजी सचिव ने आज चार सेटो में नामांकन पत्र पीलीभीत लोकसभा सीट के लिए खरीदे हैं। लेकिन बीजेपी से टिकट मिलने पर अब भी संशय बना हुआ है।

सपा से संपर्क, अखिलेश का जवाब

वहीं, वरुण गांधी को सपा से टिकट मिलने की भी संभावना जताई जा रही थी। लेकिन सपा चीफ अखिलेश यादव ने यह कहा कि वरुण गांधी हमारे संपर्क में नहीं हैं। इसके साथ ही सीएम अखिलेश यादव ने कहा, ये भाजपा का आंतरिक मामला है वो किसको टिकट देती है या किसको नहीं। हमने स्वामी प्रसाद मौर्य और वरुण गांधी सभी के लिए समाजवादी पार्टी के दरवाजे खोलकर रखे हैं। हमारी कमेटी विचार करेगी, हमारी कमेटी हर राजनीतिक परिस्थिति पर नजर बनाए हुई है।

टिकट कटने की उम्मीद पहले से

एक समय था जब वरुण गांधी बीजेपी के फायरब्रांड नेताओं में गिने जाते थे। उत्तर प्रदेश में उनकी पहचान सीएम फेस के तौर पर होती थी। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने योगी आदित्यनाथ को सीएम बना दिया। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में भी वरुण गांधी को केंद्र में कोई मंत्री पद नहीं मिला। कहा जाता है कि वरुण गांधी की नाराजगी यहीं से शुरु हुई। उसके बाद से ही गांधी ने केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक को निशाने पर लेना शुरु किया। किसान, बेरोजगारी और महंगाई जैसे कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उनके इन्हीं बयानों के चलते कयास लगाए जा रहे थे कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट सकता है। उनकी जगह इस सीट से बीजेपी कांग्रेस से आए जितिन प्रसाद को टिकट दे सकती है।

Created On :   20 March 2024 11:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story