आरोप -प्रत्यारोप: छिंदवाड़ा के परसिया पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा बनी राजनीति का अखाड़ा, कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज

छिंदवाड़ा के परसिया पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा बनी राजनीति का अखाड़ा, कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज
  • मंच पर धक्का मुक्की और उछले जूते
  • सरकारी योजना गिनाते गिनाते कांग्रेस पर साधने लगे निशाना
  • कांग्रेस नेताओं के विरोध के बाद हुई झूमाझटकी

डिजिटल डेस्क,भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परसिया पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा राजनीति का अखाड़ा बन गई। यात्रा में बीजेपी के जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू और परासिया से कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मिकी , जनपद अध्यक्ष आशा आम्रवंशी के बीच तू-तू मैं -मैं,तीखी नोकझोंक और माइक की झूमा झटकी हो गई। बात लात घूसो तक पहुंच गई थी। आपको बता दें बीते दिन शुक्रवार 19 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा परासिया ब्लॉक के झुर्रे में पहुंची थी।

निजी न्यूज चैनल एबीपी के मुताबिक यात्रा के दौरान मंच से बीजेपी जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू सरकार की योजनाएं बताते बताते कांग्रेस पर निशाना साधने लग गए, इस बात से नाराज होकर विधायक सोहन वाल्मिकी ने उन्हें टोका, लेकिन बात नहीं बनी तो इसके बाद साहू और वाल्मिकी में तीखी नोकझोंक होना शुरु हो गया था। परासिया के कांग्रेस से एमएलए सोहन लाल वाल्मिकी ने कहा यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है। आप हमारी पार्टी पर आरोप न लगाएं। बीजेपी जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू यहीं नहीं रुके वो आगे कांग्रेस को भला बुरा कहने लगे। हमारी जनपद अध्यक्ष आशा आम्रवंशी ने जब इस बात का विरोध किया तो बीजेपी जिला अध्यक्ष ने उन्हें अपशब्द कहा। इस पर हमने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

आरोप -प्रत्यारोप के बाद दोनों नेताओं में धक्का मुक्की की नौबत आ गई। वहां मौजूद नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने बीच बचाव किया। बीच -बचाव और धक्का मुक्की के बीच में जनपद अध्यक्ष आशा आम्रवंशी मंच से गिर गई। इसके बाद उन्होंने मंच की ओर निशाना साधते हुए जूता फेंका।

विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। उद्यानिकी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर की शिकायत पर रावनवाड़ा पुलिस ने विधायक सोहन वाल्मिक, जनपद अध्यक्ष आशा आम्रवंशी और कृपाल शाह मर्सकोले के खिलाफ शासकीय काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया।

Created On :   20 Jan 2024 9:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story