मानसून सत्र: विपक्ष के भारी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही शुरु, दोपहर 12 बजे तक हुई थी स्थगित

- लोकसभा और राज्यसभा की पुरानी कार्यवाही पढ़ लें
- संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू
- विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं का विरोध जारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी सांसदों को एक कार्यशाला के लिए 6 से 9 सितंबर तक दिल्ली में रहने को कहा गया है। सांसद संगठनात्मक मामलों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही कई वर्तमान मुद्दों और पार्टी की रणनीति पर चर्चा होगी।
कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सबसे ज्यादा विशेषाधिकार प्राप्त होगा, न कि आरटीआई जैसे देश के किसी भी कानून के अधीन। बिहार में मतदाता सूची में संशोधन को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक सोमवार को लोकसभा में पारित हो गया। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक भी लोकसभा में पारित हो गया था। हंगामे के बीच विधेयकों को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया था। कांग्रेस ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, 2025 को लोकसभा में जबरन पारित कराने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की। पार्टी ने दावा किया कि इस विधेयक से खेल प्रशासन का अत्यधिक केंद्रीकरण होगा।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए 146 सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। अध्यक्ष ओम बिरला ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति की घोषणा की।
विपक्ष के भारी हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह 11 बजे शुरू हुई सदन की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे की वजह से 10 मिनट भी नहीं चल सकी। कथित मतदाता धोखाधड़ी और एसआईआर मुद्दों पर विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं का विरोध जारी है। सांसदों को 'मिंता देवी' नाम की टी-शर्ट पहने देखा गया, जो कथित तौर पर चुनाव आयोग की मतदाता सूची में 124 साल की मतदाता के रूप में सूचीबद्ध हैं।
Created On :   12 Aug 2025 12:27 PM IST