कर्नाटक: वोट चोरी के मुद्दे पर पक्ष -विपक्ष में दो-दो हाथ

वोट चोरी के मुद्दे पर पक्ष -विपक्ष में दो-दो हाथ
  • राहुल गांधी खुले आम कहते हैं कि भारतीय राज्य के खिलाफ उनकी लड़ाई है-चुघ
  • वे कांग्रेस और विपक्ष के लोगों की आवाज दबाना चाहते हैं-पायलट
  • सीईसी कर्नाटक की CID ​​द्वारा मांगी गई जानकारी नहीं दे रहे हैं

डिजिटल डेस्क, जयपुर। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कथित वोट चोरी पर कहा, प्रमाण के साथ राहुल गांधी ने जो आंकड़े प्रस्तुत किए हैं, उन सबूतों को निर्वाचन आयोग नहीं झुटला रहा है। निर्वाचन आयोग ने कोई जांच भी नहीं बैठाई है। बेहतर होता कि निर्वाचन आयोग वोटर लिस्ट पार्टी को दे और हमने जो आंकड़े दिए हैं, उन पर जांच बैठाई जाए। वे कांग्रेस और विपक्ष के लोगों की आवाज दबाना चाहते हैं। वोटर लिस्ट में नाम जोड़े और कांटे जा रहे हैं। अगर एक संवैधानिक संस्था पर से लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा तो बहुत बड़ा संकट पैदा होगा।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा राहुल गांधी खुले आम कहते हैं कि भारतीय राज्य के खिलाफ उनकी लड़ाई है। उनके सबसे भरोसेमंद सहयोगी और उनके राजनीतिक गुरु सैम पित्रोदा पाकिस्तान को अपना घर बताते हैं। ये कांग्रेस की पाकिस्तान परस्त मानसिकता और राष्ट्र विरोधी सोच का सबसे बड़ा सबूत है।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कथित वोट चोरी पर कहा कल हमने जो कुछ पेश किया, वह बिल्कुल साफ सबूत था। कर्नाटक में CID ​​जांच चल रही है। CID ​​ने ख़ास तौर पर उन फ़ोन नंबरों की जानकारी मांगी है जिनका इस्तेमाल इस वोट चोरी के लिए किया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से बात की गई। मुख्य चुनाव आयुक्त कर्नाटक की CID ​​द्वारा मांगी गई जानकारी नहीं दे रहे हैं। पुलिस जानकारी मांग रही है और भारत के चुनाव आयुक्त जानकारी नहीं दे रहे हैं।

Created On :   20 Sept 2025 3:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story