रेसिपी: बच्चों के लिए बनाना चाहते हैं कुछ अच्छा, तो मार्केट स्टाइल बर्गर बनाएं घर पर ही, खाकर बच्चे हो जाएंगे खुश
- घर पर बनाएं मार्केट स्टाइल बर्गर
- बर्गर खाकर बच्चे हो जाएंगे खुश
- बर्गर बनाने की सामग्री
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में बच्चे रोज कुछ ना कुछ बाहर का खाने की डिमांड करेंगे। लेकिन बारिश में मार्केट का खाना नहीं खाना चाहिए। इससे आप बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए कई सारे लोग बारिश में बाहर का खाना अवॉइड करते हैं। लेकिन बच्चे अपना मन नहीं मारते हैं। ऐसे में आप चाहते हैं कि बच्चे बाहर का खाना ना खाएं तो आपको ही कुछ ना कुछ अच्छा बनाना पड़ेगा। अगर आपको नहीं समझ आ रहा है कि क्या बनाएं, तो ऐसे में परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए होम मेड बर्गर की रेसिपी लेकर आए हैं जिसको खाकर बच्चे मार्केट का बर्गर खाएंगे ही नहीं और खुश हो जाएंगे। तो चलिए बर्गर बनाने की रेसिपी और सामग्री के बारे में जानते हैं।
बर्गर बनाने के लिए सामग्री
बर्गर बन - 2
उबले आलू - 2
उबली गाजर - 1
उबली हरी मटर - 1/2 कप
पनीर - 100 ग्राम
अदरक लहसुन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर -1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
हरी मिर्च - 1
प्याज -1/2 कप
धनिया पत्ती
ब्रेड क्रम्ब्स - 1/4 कप
मैदा - 2 बड़ा चम्मच
मकई का आटा - 2 बड़ा चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
स्वादानुसार नमक
पनीर स्लाइस
सलाद पत्ता
प्याज
टमाटर
चाट मसाला छिड़कें
मक्खन - 2 बड़ा चम्मच
मेयोनेज़ - 2 बड़ा चम्मच
टमाटर केचप - 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च सॉस - 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
वीडियो क्रेडिट- Kabita's Kitchen
Created On :   31 May 2025 7:06 PM IST